₹300 की शर्ट के लिए युवक ने की अपने दोस्त की हत्या

नागपुर के शांति नगर इलाके में रविवार दोपहर ₹300 को लेकर हुए झगड़े ने खूनी रूप ले लिया शुभम और प्रज्ञा अच्छे दोस्त थे और अक्सर साथ में शराब और गांजा पीते थे। दो दिन पहले अक्षय ने ऑनलाइन ₹300 का एक शर्ट खरीद लेकिन फिट नहीं होने पर उसने इसे शुभम को दे दिया। जब अक्षय ने पैसे मांगे तो शुभम ने पहले मना कर दिया और फिर ₹300 फेक कर दे दिए इस दोनों में बहस हो गई और गुस्से में शुभम ने अक्षय को थप्पड़ मार दिया। यह बात जब अक्षय के भाई प्रयाग को पता चली तो वह आग बबूला हो गया। प्रयाग रविवार सुबह शुभम के घर पहुंचा और उसे बातचीत के बहाने बाहर बुलाया। दोनों कवरापेट फ्लाईओवर पर पहुंचे जहां बहस बढ़ गई और झगड़ा शुरू हो गया। इसी दौरान प्रयाग ने अचानक पॉकेट में रखा कटर निकाला और शुभम की गर्दन पर वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल शुभम खून से लटपट सड़क पर गिर पड़ा, जबकि प्रयाग और अक्षय मौके से भाग गए।
सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शुभम को मयो अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। जांच में सामने आया कि शुभम, प्रयाग और अक्षय तीनों के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज है। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और आरोपियों से पूछताछ जारी है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *