भारत से केवल ₹11 में प्लेन टिकट दे रही है एयरलाइन

प्लेन में घूमने का सपना हर किसी का होता है। खास तौर पर भारत जैसे देश में आज भी लाखों करोड़ों लोगों के लिए प्लेन से सफर करना किसी बड़े सपने से काम नहीं है लेकिन अब ऐसा नहीं होगा अब प्लेन की टिकट सिर्फ ₹11 में मिल रही है।
दरअसल यह ऑफर दिया है वियतनाम की एयरलाइन वियतजेट एयर ने एक शानदार फेस्टिवल सेल लॉन्च की है। जिसमें भारत से वियतनाम के लिए फ्लाइट टिकट्स सिर्फ ₹11 (टैक्स और फीस के अलावा) में उपलब्ध है। यह ऑफर इको क्लास टिकट के लिए है और यह भारत के बड़े शहरों जैसे मुंबई, दिल्ली, कोच्चि और अहमदाबाद से वियतनाम के हो ची मिन्ह सिटी, हनोई और दा नंग जैसे डेस्टिनेशन के लिए उपलब्ध है।
बता दे कि वियतनाम की एयरलाइंस वियतजेट और का यह ₹11 वाला ऑफर हर शुक्रवार को उपलब्ध होगा। इस ऑफर की वैलिडिटी की बात करें तो यह 31 दिसंबर 2025 तक चलेगा हालांकि यह ऑफर लिमिटेड सीट्स पर ही लागू है इसलिए आपको जल्दी बुक करना होगा टिकट बुक करने के लिए आप वियतजेट की ऑफिशल वेबसाइट www.vietjetair.com या उनके मोबाइल ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं।
यह ऑफर 31 दिसंबर 2025 तक वेद है लेकिन इसमें कुछ ब्लैकआउट डेट्स है जैसे (पब्लिक होलीडे और पीक सीजन) लागू होंगे। अगर आप अपनी यात्रा की तारीख बदलना चाहते हैं तो यह संभव है, लेकिन इसके लिए एक तय फीस देनी होगी। अगर आप टिकट कैंसिल करते हैं, तो रिफंड आपके ट्रैवल वॉलेट में क्रेडिट किया जाएगा, लेकिन इसके लिए भी एक फीस लगेगी। यह ऑफर न सिर्फ सस्ता है बल्कि यह भारत और वियतनाम के बीच सीधी कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने का एक बड़ा कदम है। वियतनाम अपनी खूबसूरत प्राकृतिक सुंदरता, ऐतिहासिक स्थलों और स्वादिष्ट खाने के लिए मशहूर है और यह ऑफर आपको इस खूबसूरत देश की सैर करने का सुनहरा मौका देता है। अगर आप भी अकेले या परिवार के साथ वियतनाम घूमने घूमना चाहते हैं, तो आपके लिए यह शानदार मौका हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

Live Cricket

POll

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal