भारत से तनाव के बीच पाकिस्तान एक्सपर्ट करने लगे PM मोदी की तारीफ

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान में तनाव और बढ़ गया है। इस बीच पाकिस्तानी एक्सपर्ट ने दावा किया है कि 2034 तक भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही रहेंगे। पाकिस्तान के पूर्व उच्चायुक्त अब्दुल बासित और एक्सपर्ट कमर चीमा ने दावा किया है। उनका कहना है कि पीएम मोदी नेशनलिस्ट है, अच्छी तकरीर करते हैं, एनर्जी भी है और उनको टक्कर देने वाला कोई नहीं है।
अब्दुल बासित अक्सर अपने वीडियो में भारत और भारतीय हुकूमत के खिलाफ बोलते हुए नजर आते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने पीएम मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात के रविवार (27 अप्रैल 2025) के एपिसोड की काफी प्रशंसा की है। उन्होंने कहा, ‘मन की बात कार्यक्रम में नरेंद्र मोदी ने बड़ी अच्छी बातें की. जाति तौर पर मोदी साहब की सलाहियतो से मैं बड़ा मुतासिर हूं। खास तौर पर वह जो बात करते हैं और तकरीर करते हैं, बड़ी जबरदस्त तरीके से करते हैं। अच्छे सियासतदान है। अपने मूल के बारे में भी सोचते हैं यह बड़ी अच्छी बात है।’
अब्दुल बासित ने कहा कि वैसे वह पीएम मोदी के नजरिया और व्यूज को सपोर्ट नहीं करते हैं, लेकिन पीएम मोदी नेशनलिस्ट है, अखंड भारत की भी बात करते हैं और वह एक प्रभावशाली प्रधानमंत्री है। उन्होंने कहा मुझे कोई पूछ रहा था कि आप कब तक नरेंद्र मोदी को पीएम के तौर पर देख रहे हैं, तो अब अगला चुनाव तो 2029 में है और उनका कोई चैलेंज नजर नहीं आ रहा है। अभी उनमे एनर्जी भी है। विपक्ष में भी कोई टक्कर देने वाला नहीं है।
अब्दुल बासित ने कहा कि फिलहाल लगता है कि मोदी साहब ही पीएम बनेंगे, लोगों का ख्याल था कि वह अगला चुनाव न लड़े, लेकिन मेरा ख्याल है कि 2029 में भी वही पीएम के उम्मीदवार होंगे। उन्होंने कहा कि बहुत सी चीज आरएसएस पर भी निर्भर करती है क्योंकि वह भी चाहती है कि बीजेपी पावर में रहे। अगर उन्हें कोई बेहतर कैंडिडेट मिल गया तो अलग बात है, लेकिन मोदी जी ने आरएसएस के साथ भी बनाकर रखा है। नागपुर आरएसएस के हेडक्वार्टर भी वह गए थे जो कि पहले कोई प्राइम मिनिस्टर नहीं गया था।
कमर चिमने पीएम मोदी का जिक्र करते हुए शाहबाज शरीफ और पूर्व की इमरान खान सरकार को लताड़ लगाई है। उनका कहना है कि जिस तरह भारत सरकार दुनिया के सामने अपना मुकदमा रखती है, उसे तरह पाकिस्तान सरकार नहीं करती है। उन्होंने दावा किया कि 2034 तक पीएम मोदी को कोई हिलाने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की सरकार 11 साल के अंदर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नहीं समझ सकी। नरेंद्र मोदी 2034 तक भारत के प्रधानमंत्री रहने वाले हैं।
कमर चीमा ने कहा कि पहले इमरान खान और अब शाहबाज शरीफ सरकार कोशिश करती रही कि भारत सरकार ने बात करके हालत ठीक करेंगे, लेकिन फिर उरी और पुलवामा हुआ और अब पहलगाम हमला। कमर चीमा ने कहा कि नरेंद्र मोदी 2014 में पीएम बने और सिर्फ एक बार पाकिस्तान आए, लेकिन हमारी सरकार उनको रिड ही नहीं कर पा रही है। उन्होंने कहा कि भारत के साथ सऊदी, यूएई, अमेरिका सब है इसलिए वह जो चाहे फैसला कर सकते हैं।
कमर चीमा ने पाकिस्तानी हुकूमत से कहा है कि आप रिक्वेस्ट के मोड में नहीं रह सकते हैं। हम पीएम मोदी को समझ ही नहीं पाए और ना ही यह समझ पाए कि वह हमसे बात करना ही नहीं चाहते हैं। हमारी सरकार अपना मुकदमा दुनिया के सामने नहीं रखती है, सिर्फ यह दिखाने की कोशिश में रहती है कि हम अच्छे हैं।
कमर चीमा ने कहा, “मैं यह समझता हूं कि पाकिस्तान को अपना पोस्ट बदलना चाहिए और भारत को रेड करना चाहिए क्योंकि नरेंद्र मोदी 2034 तक है सत्ता में। ऐसी परीस्थिति पैदा करो, चाहे भारत को टेबल पर लेकर आओ या वैश्विक स्तर पर स्पष्ट करें कि इस मुद्दे पर बात होनी चाहिए। अब अपने कश्मीर को न्यूक्लियर फ्लैश प्वाइंट कहना छोड़ दिया अब आप अच्छे बच्चे बन गए हैं।”
पार्क एक्सपर्ट ने कहा कि अगर पाकिस्तान रोजाना बने मरवा कर भी अपना कैसे बयां नहीं कर सकता है और भारत के 26 लोग मारे गए हैं, उन्होंने दुनिया उठा ली। आप स्पष्टीकरण दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान सरकार ने सिर्फ सऊदी अरब, ईरान और तुरकिया से बात की, लेकिन क्या उनको अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, चीन से बात नहीं करनी चाहिए थी।
कमर चीमा ने कहा, “भारत कह रहा है कि हमें इतने मुल्कों में कॉल की और अफसोस जताया। यहां से आप अंदाजा लगा ले कि हम कहां खड़े हैं। आप मोदी के पोस्चर को समझ ही नहीं सके। दुनिया उनकी बात को मानती है आपकी नहीं। ये जो पाकिस्तानी हुकूमत की जो अप्रोच है, नजरअंदाज करना भारत को ना समझना और नरेंद्र मोदी को रीड न कर पाना, ठीक नहीं है।” उन्होंने कहा कि अगर पाक हुकूमत ने अगले 9 साल इसी तरह पूछापाचि के जरिए टाइम गुजर तो याद रखना ना तो आपकी घर में इज्जत होगी और ना ही बाहर। 2034 तक तो नरेंद्र मोदी को कोई हटा नहीं सकता है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *