हरियाणा की वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर स्वीटी बड़ा और उनके पति भारतीय कबड्डी टीम के पूर्व कप्तान दीपक हुड्डा की शादी टूटने के कगार पर पहुंच गई है बड़ा का आरोप है कि हुड्डा ने फॉर्च्यूनर और एक करोड मांगे हैं वही हुड्डा ने स्वीटी और उसके परिवार पर संपत्ति हड़पने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ रोहतक और हिसार के पुलिस थाने में शिकायत दी है। बड़ा ने कोर्ट में खर्च और तलाक का केस भी तैयार कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है हाल में ही बूरा को अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया था। साल 2020 में हुड्डा को अर्जुन अवार्ड मिला था। हिसार के एसपी शशांक कुमार सावन ने बताया कि हुड्डा को नोटिस देकर जांच में शामिल होने के लिए बुलाया गया था। लेकिन वह नहीं आए हिसार पुलिस को दी शिकायत में बूरा ने बताया कि उनकी हुड्डा से 7 जुलाई 2022 को शादी हुई थी। माता-पिता ने शादी में एक करोड़ से ज्यादा पैसे खर्च थे। चार दिन पहले दीपक और उनकी बहन ने फॉर्च्यूनर गाड़ी मांगी खेल छुड़वाने का दबाव बनाया। हुड्डा ने 2024 में महम से विधानसभा चुनाव लड़ा था। जिसमें परिवार ने एक करोड रुपए लाने को कहा। अक्टूबर 2024 में मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया गया। उसने कोर्ट में तलाक वह खर्च का केस दायर कर 50 लाख का मुआवजा और डेढ़ लाख रुपये मासिक खर्च मांगा है।
वही हुड्डा ने रोटी पुलिस को दी शिकायत में कहा कि बुरा के माता-पिता ब्याज पर रुपए देने के बहाने उसे पैसे तकते रहे। वह शादी तोड़ने की धमकी देती थी। उन्होंने कहा कि वह घर तोड़ना चाहती है और मैं बेसन के हक में हूं।






