झारखंड में मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, 7 की मौत; 8 की हालत गंभीर

झारखंड में मजदूरों से भरी पिकअप पलटने से 7 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 8 की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसा गुरुवार सुबह 7 बजे के करीब हुआ। राजनगर थाना क्षेत्र के खैरबनी गांव के पास पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया जा रहा है कि पिकअप की रफ्तार ज्यादा थी। इसकी वजह से ये मौतें हुई है।घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *