पाकिस्तान में बंदूक धारी ने कराची क्वेटा हाईवे को किया जाम, कई सरकारी इमारत को फुक दिया

भारत में आतंकवाद फैलाने वाले पाकिस्तान की खुद ही आंतरिक संघर्ष के चलते हालत खराब है। हाल ही में जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में पाकिस्तान का लिंक सामने आया था। लेकिन वह खुद आंतरिक संघर्ष से परेशान है। सिंधु नदी में पानी के बंटवारे के लिए हाहाकार मचा है और स्थानीय लोगों ने हाइवे जाम कर रखे हैं। इस बीच बलूचिस्तान के कलात में हमला हुआ है। यहां क्वेटा_कराची हाईवे को बड़ी संख्या में बंदूकधारी ने जाम कर दिया। यही नहीं मौके पर गुजर रहे वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया। यह घटना कलात जिले के मोगोचार इलाके में हुई है। यहां पर इन लोगों ने कई सरकारी इमारत को आग के हवाले कर दिया। इन इमारत में नेशनल बैंक ऑफ़ पाकिस्तान का ऑफिस, स्थानीय अदालत समेत कई विभागों के कार्यालय शामिल है। प्रत्यक्ष दर्शियों का कहना है कि इस अग्निकांड में बड़े पैमाने पर इमारत को नुकसान पहुंचा है। खबर है कि पास में ही स्थित पाकिस्तान के एक आर्मी कैंप पर भी हमला हुआ था, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।
पाकिस्तान न्यूज वेबसाइट के मुताबिक इन लोगों ने नेशनल हाईवे पर खड़े वाहनों को चेक किया। कई बसों और करो से लोगों को उतार कर पूछताच की।इस दौरान हाइवे पर ट्रैफिक बाधित रहा। इस तरह के कराची के क्वेटा को जोड़ने वाले हाईवे को पूरी तरह ब्लॉक करके जांच करना बड़ी घटना है। माना जा रहा है कि बलूच लिबरेशन आर्मी के लोगों ने ही यह हमला किया था। वह पंजाबी मूल के लोगों को टारगेट करना चाहते थे। इसलिए उन्होंने वहां मौजूद यात्रियों की पड़ताल की। वे उनकी पहचान जाना चाहते थे और यदि पंजाबी मूल के निकलते तो उनकी जान को खतरा भी हो सकता था। ऐसी ही कई घटनाएं लगातार देखने को मिल रही है, जिनमें बलूच लिबरेशन आर्मी के लोगों ने पाकिस्तानी पंजाब के लोगों की टारगेट किलिंग कर दी।
सूत्रों का कहना है कि काफी देर तक सशस्त्र समूह ने कई इमारतें को अपने कब्जे में रखा। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद जैसे ही सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे तो यह लोग मौके से निकल गए। किसी को भी पाकिस्तानी सुरक्षा बल पकड़ नहीं पाए। यही नहीं, काफी देर तक मशक्कत करने के बाद हाईवे को चालू कराया जा सका। यही नहीं, एक अन्य घटना में शुक्रवार की रात को मोटरसाइकिल सवार हथियार बंद लोगों ने एक चेक पोस्ट पर हमला किया। इन लोगों ने टोल वसूलने वाले कर्मचारी हक नवाज लंगोवे की हत्या कर दी। यही नहीं,सड़क पर बने एक पुल को भी धमाके से उड़ा दिया गया। पुल गिरने की घटना में किसी को चोट नहीं पहुंची है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *