दुनिया भर के फैंस अगले 2 महीने तक क्रिकेट का सबसे बड़ा त्यौहार सेलिब्रेट करने के लिए तैयार है। आईपीएल 2025 का आकाश 22 मार्च से होगा ओपनिंग मैच में डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना रॉयल चैलेंज बेंगलुरु से होगा। आईपीएल का 18वा सीजन कई मायनों में खास होने वाला है। मेगा ऑप्शन में कई स्टार खिलाड़ियों का फेरबदल हुआ और वह अब नई टीम से खेलने के लिए कमर कस चुके हैं। आईपीएल 2025 के रोमांच को और बढ़ाने के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने भी नियम में बड़ा बदलाव करने का फैसला लिया है। यह ऐसा रूल है जो क्रिकेट में पहले कभी नहीं लागू किया गया था और यही वजह है कि दुनिया भर में इस नियम की चर्चा हो रही है। आईपीएल 2025 में उसके प्रभाव को कम करने के लिए बीसीसीआई ने एक नए नियम को लागू करने पर विचार विमर्श किया है। दरअसल आईपीएल में देखा गया है कि उसके कारण दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम को फायदा मिलता है। गेंद सॉफ्ट हो जाती है और गेंदबाजों को इससे मदद नहीं मिलती बल्लेबाजों का काम आसान हो जाता है। इस दिक्कत से निपटने के लिए आईपीएल 2025 में दूसरी गेंद का इस्तेमाल किया जाएगा। सबसे जरूरी बात यह है कि यह नियम सिर्फ दूसरी पारी में ही लागू किया जाएगा। बीसीसीआई के इस नियम के तहत दूसरी पारी में 11 ओवर खत्म होने के बाद गेंदबाजी टीम को एक नई गेंद दी जाएगी।
आईपीएल 2025 में बीसीसीआई ने एक और नियम में बड़ा बदलाव करने पर विचार किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आईपीएल के 18 सीजन के लिए गेंद पर लार लगाने के प्रबंध को हटाने का फैसला किया है। आईसीसी ने कोविद-19 महामारी के दौरान एहतीयात के तौर पर लड़ लगाने पर प्रतिबंध लगाया था। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अभी भी यह नियम लागू है। लेकिन बीसीसीआई ने आईपीएल 2025 में इस बन को हटाने पर विचार किया है।






