रजत पाटीदार ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का आईपीएल का रिकॉर्ड
आरसीबी की टीम को बारिश से प्रभावित मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा इस मैच में आरसीबी के गेंदबाज और बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए इसी वजह से टीम को घर में करारी हार झेलनी पड़ी मैच में आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने 18 गेंद में 23 रन बनाए जिसमें एक चौका और एक छक्का शामिल रहा इसी के साथ उन्होंने आईपीएल में अपने 1000 रन पूरे कर लिए।
रजत पाटीदार आईपीएल में सबसे कम पारियों में 1000 रन पूरे करने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बने हैं। उन्होंने ऐसा सिर्फ 30 आईपीएल पारियों में ही करके दिखाया है। जबकि महान सचिन तेंदुलकर ने 1000 आईपीएल रन 31 पारियों में पूरे किए थे। अब पाटीदार ने दिग्गज सचिन को सबसे तेज 1000 आईपीएल रन बनाने के मामले में पीछे छोड़ दिया है। आईपीएल में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज साईं सुदर्शन है। उन्होंने ऐसा सिर्फ 25 पारियों में ही किया था।
रजत पाटीदार साल 2021 में ही आईपीएल में हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने अब तक सारे सीजन आरसीबी की टीम के लिए ही खेले हैं। पाटीदार ने अब तक आईपीएल के 34 माचो में 1008 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से एक शतक और नौ अर्ध शतक निकले हैं।