पहली बार ₹1लाख प्रति 10 ग्राम के पार पहुंचा सोना

वेडिंग सीजन में एक बार फिर सोने चांदी के रेट आसमान पर पहुंच गए हैं। इन दोनों गोल्ड की कीमतों में रिकॉर्ड तेजी से देखी जा रही है। डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ, गिरते डॉलर, आर्थिक मंदी की आशंकाओं ने सोने की कीमतों को आसमान छूने पर मजबूर कर दिया है। बता दे कि सोमवार को शाम के कारोबार में सोने की ने इतिहास रच दिया और फिजिकल मार्केट में पहली बार ₹1लाख के पार पहुंचा गया। 24 कैरेट (999) सोने की आखिरी कीमत 97,200 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई थी। 3%वस्तु एवं सेवा कर (gst) के करण सोनी की कीमत 1,00,116 रुपए हो गई। वही आज रिटेल बाजार में ₹100000 का आंकड़ा पार करने के बाद एमसीएक्स पर सोने का जून वायदा मंगलवार को 99,178 रुपए प्रति 10 ग्राम के नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव से लगभग 1,900 रुपए अधिक है।
आधिकारिक वेबसाइट के आंकड़ों के अनुसार 22 अप्रैल को सुबह 7:00 बजे MCX पर सोने की कीमत 97,352 प्रति 10 ग्राम पर थी, जो रुपए 73/10 ग्राम की बढ़ोतरी के साथ अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है। वहीं, MCX पर चांदी की कीमतें भी ₹238/किलोग्राम बढ़कर 97,275/किलोग्राम हो गई है। इसके अलावा 22 अप्रैल को सुबह 7:00 बजे इंडियन बुलियन एसोसिएशन के आंकड़ों के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत 97,560/10 ग्राम है। 22 कैरेट सोने की कीमत 89,430/10 ग्राम है। वही, IBA की वेबसाइट के अनुसार 22 अप्रैल को सुबह 7:00 बजे चांदी की कीमत 95,720 प्रति किलोग्राम थी।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *