पाकिस्तान-POK में एक साथ नौ जगहों पर भारत का हमला
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने साफ संदेश दे दिया, अब हर कत्ल का जवाब दुश्मन की सरजमीं पर दिया जाएगा। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत भारतीय सेवा ने मंगलवार की रात पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में एक साथ 9 आतंकी ठिकानों पर बमबारी की, जिनमें जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर के अड्डे भी शामिल है। सोशल मीडिया पर ऑपरेशन का वीडियो वायरल हो रहा है।
मंगलवार की आधी रात के बाद पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर पीओके के मुजफ्फराबाद शहर और उसके आसपास के पहाड़ी इलाकों में जोरदार धमाकों की आवाज़ सुनाई दी इन धमाकों के बाद पूरे शहर में बिजली गुल हो गई। यह धमाके भारतीय सेवा द्वारा की गई मिसाइल स्ट्राइक के नतीजे थे जिसे ऑपरेशन सिंदूर के तहत अंजाम दिया गया।
इस स्ट्राइक के बाद भारतीय सेवा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें ‘ऑपरेशन सिंदूर’ लिखा था। भारत के रक्षा मंत्रालय ने पुष्टि की की ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पीओके में उन इलाकों को निशाना बनाया गया जहां से भारत पर आतंकी हमले की योजना बनाई जाती है और उन्हें अंजाम दिया जाता है।
प्रेस सूचना ब्यूरो ने अपनी प्रेस रिलीज में बताया कि कुल 9 ठिकानों पर सटीक हमले किए गए। इसमें साफ कहां गया कि भारत की यह कार्यवाई मापी-तौली रही है। किसी भी पाकिस्तानी सैन्य ठिकाने को निशाना नहीं बनाया गया है। भारत ने यह दिखाया है कि वह संयम और विवेक के साथ परिपक्व ढंग से आतंक के खिलाफ कार्यवाई करने में सक्षम है।
वहीं पाकिस्तान सेना के प्रवक्ता ने एआरवाई न्यूज को बताया कि भारत ने तीन स्थानों पर मिसाइल हमले किए हैं और पाकिस्तान इसका जवाब देगा। हालांकि, भारत की ओर से साफ किया गया है कि यह हमले केवल आतंक के ढांचों पर केंद्रित थे।