बीजेपी पर केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर हमला करवाने का लगाया आरोप
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की ओर से चुनाव आयोग को भेजी गई शिकायत पर चुनाव आयोग और अधिकारियों ने जवाब दिया है चुनाव आयोग ने कहा है कि पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं पर हमने और प्रचार वैन तोड़े जाने को लेकर शिकायत दर्ज की थी।
दरअसल, चुनाव आयोग ने जवाब देते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं पर हमले के जिन आरोपों का जिक्र किया गया था उन्हें लेकर पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली। आयोग ने साफ किया कि अगर किसी मामले में पुलिस या संबंधित अधिकारी को शिकायत मिलती है तो उनकी गहन जांच होती है लेकिन इस मामले में अब तक कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं की गई है।
नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के चुनाव अधिकारी ने आम आदमी पार्टी की प्रचार वैन तोड़े जाने के आप पर कहां की चुनाव प्रचार में इस्तेमाल किए जा रहे टीवी स्क्रीन और वाहनों पर हमले की रिपोर्ट और वीडियो सपोर्ट प्राप्त हुए हैं।
इस पूरे विवाद के भी चुनाव अधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों से चुनाव आचार संहिता का पालन करने और शांतिपूर्ण चुनाव प्रक्रिया बनाए रखने की अपील की है। बता दे कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 5 फरवरी को वोट डाले जाएंगे और 8 फरवरी को काउंटिंग (मतगणना) होगी। दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 23 फरवरी को समाप्त हो रहा है यानी इससे पहले सरकार का गठन हो जाना चाहिए।