केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को जान से मारने की धमकी, उनके ऑफिस में 2 बार आया फोन, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

नागपुर: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को जान से मारने की धमकी मिली है. आज सुबह 11:30 बजे नागपुर के खामला इलाके में स्थित नितिन गडकरी के ऑफिस में उन्हें जान से मारने की धमकी देने वाला फोन आया. यह फोन कॉल दो बार किया गया. केंद्रीय मंत्री के कार्यालय की ओर से पुलिस को इसके बारे में सूचना दी गई. नागपुर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. नितिन गडकरी के कार्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *