Corona Cases In India: खतरे के बीच बढ़ी टेस्टिंग, जानें कितने आए नए केस, देश में कोविड की पूरी रिपोर्ट यहां

Covid 19: भारत में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक कुल 220.11 करोड़ टीके की डोज दी जा चुकी हैं. इसके अलावा पिछले 24 घंटों में 2,01,690 टेस्ट किए गए हैं.

Coronavirus News: चीन, दक्षिण कोरिया, अमेरिका और जापान सहित कई देशों में कोरोना का प्रकोप जारी है. दुनियाभर में कोरोना से हो रही मौतों ने लोगों के बीच कोहराम मचा दिया है. बढ़ते कोरोना के मामलों को देख भारत में तैयारी तेज है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बुधवार (4 जनवरी) को अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार, कोविड-19 के 175 नए मामले सामने आए जबकि सक्रिय मामले 2,570 हैं. देशभर में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक कुल 220.11 करोड़ टीके की खुराक दी जा चुकी हैं. जिनमें 95.13 करोड़ दूसरी डोज और 22.41 करोड़ बूस्टर डोज शामिल हैं. इसके आलावा पिछले 24 घंटों में 48,292 खुराक डोज दी गई हैं. भारत का वर्तमान में सक्रिय केसलोड 2,570 है.

24 घंटें में किए गए हैं 2,01,690 टेस्ट
भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना से 187 लोग ठीक हुए हैं, जिससे कुल ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 4,41,45,854 हो गई है और सक्रिय मामले 0.01% हैं. इसके साथ ही ठीक होने की दर वर्तमान में 98.8 फीसदी है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि डेली पॉजिटिविटी रेट 0.09 प्रतिशत दर्ज किया गया जबकि साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 0.12 प्रतिशत है. जानकारी के मुताबिक, देश में कुल 91.13 करोड़ टेस्ट किए गए हैं. वहीं, पिछले 24 घंटों में 2,01,690 टेस्ट किए गए हैं.

BF.7 वेरिएंट ने बढ़ाई परेशानी 
भारत सरकार ने चीन में कोरोना से बेकाबू हुए हालात को देखते हुए सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं. चीन में कोरोना के मामले रोज बढ़ते ही जा रहे हैं, जिसकी वजह से मौतों का आंकड़ा भी आसमान छू रहा है. कोरोना का नया BF.7 वेरिएंट चीन में तेजी से फैल रहा है. बाकी देशों में भी कोरोना के मामले बढ़ने की रिपोर्ट्स आ रही हैं.भारत में चीन से आने वाले यात्रियों के लिए कोरोना टेस्ट शुरू कर दिया गया है. कोरोना के नए BF.7 वेरिएंट के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए भारत सरकार जुटी हुई है. कोरोना को भारत में फैलने से रोकने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय पहले ही राज्यों को गाइडलाइन जारी कर चुका है.

newtraffictail
Author: newtraffictail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

Live Cricket

POll

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal