देश-दुनिया में कोरोना का खतरा:भारत में XBB.1.5 के 5 केस मिले, मास्क न पहनने की सलाह देने पर जर्मन डॉक्टर को जेल

भारत, चीन, अमेरिका, दक्षिण कोरिया और जापान जैसे देशों में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। चीन और ब्रिटेन में कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते लोगों को अस्पताल में बेड नहीं मिल रहे हैं। चीन के शंघाई की 70% आबादी संक्रमित हो चुकी है। इस बीच भारत में भी ओमिक्रॉन के सब वैरिएंट XBB.1.5 के 5 मामले सामने आए हैं। इनमें 3 गुजरात के हैं, जबकि कर्नाटक और राजस्थान में एक-एक केस मिला है।

उधर, जर्मनी की एक महिला डॉक्टर को महामारी के दौरान 4 हजार से ज्यादा लोगों को मास्क न पहनने की सलाह देने के लिए 2 साल 9 महीने की जेल हुई है। सुनवाई के दौरान महिला डॉक्टर ने तर्क दिया कि मास्क पहनना लोगों की सेहत के लिए हानिकारक है। कोर्ट ने महिला डॉक्टर पर तीन साल का कार्य प्रतिबंध लगाया है। साथ ही 29 हजार 550 डॉलर का जुर्माना भी वसूला जाएगा।

अब भारत में कोरोना की स्थिति के बारे में जान लीजिए…
देश में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 175 नए मामले सामने आए हैं। फिलहाल कोरोना के 2 हजार 570 एक्टिव केस हैं। इस बीच न्यूज एजेंसी ANI ने सरकारी सूत्रों के हवाले से बताया है कि अभी देश में बूस्टर डोज की दूसरी खुराक नहीं दी जाएगी। जब तक सभी नागरिकों को प्रिकॉशन डोज नहीं दी जाती, तब तक सरकार इस पर कोई फैसला नहीं लेगी।

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कोरोना की स्थिति की समीक्षा करने के लिए उच्च स्तरीय बैठक की। उन्होंने कहा कि कई देशों में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं, लेकिन राज्य में स्थिति सामान्य है। सीएम ने अधिकारियों को नए मामलों पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। मंगलवार को राज्य में कोरोना के दो नए मामले सामने आए। फिलहाल प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या 46 है।

हरियाणा में कोरोना कोरोना के बढ़ते खतरे के बीच हरियाणा एक बार फिर बूस्टर डोज के प्रति लापरवाह हो गया है। सूबे के 11 जिले ऐसे रहे जहां 24 घंटे में एक भी व्यक्ति ने बूस्टर डोज नहीं लगवाई। राज्य में 3 नए केस आए हैं, जबकि एक्टिव केसेस की संख्या 19 हो गई है।

बिहार में कोरोना पिछले 24 घंटे में बिहार में कोरोना का 3 केस सामने आए, इस दौरान एक भी मरीज की मौत नहीं हुई। फिलहाल यहां एक्टिव मरीजों की संख्या 16 है। बीते दिनों गया एयरपोर्ट पर कोरोना पॉजिटिव मरीज के मिलते ही जिले में डर का माहौल बन गया था। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने टेस्टिंग बढ़ा दी। जिला अस्पताल में सिर्फ कोवैक्सीन ही स्टोर में उपलब्ध है, कोविशिल्ड वैक्सीन जिला अस्पताल में नहीं है।

newtraffictail
Author: newtraffictail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

Live Cricket

POll

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal