Maharashtra News: महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री और एनसीपी के वरिष्ठ नेता अनिल देशमुख को आज मुंबई की आर्थर रोड जेल से रिहा किया जाएगा. अजित पवार के मुंबई जाकर उनसे मिलने की संभावना है.
महाराष्ट्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजित पवार को सरकार ने नागपुर से मुंबई आने के लिए सरकारी विमान उपलब्ध कराया है. हालांकि, अजित पवार की पहले से फ्लाइट की टिकट बुक है लेकिन उन्हें मुंबई लाने के लिए सरकारी प्लेन भेजा गया है. इसकी वजह से महाराष्ट्र में कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं. अजित पवार दिलीप वलसेपाटिल के साथ बुधवार (28 दिसंबर) दोपहर करीब 1.30 बजे नागपुर से रवाना होंगे.अजित पवार ने कहा, ”बीएसी की बैठक बुधवार को निर्धारित थी. मुझे अनिल देशमुख से मिलने के लिए मुंबई जाना था क्योंकि उन्हें आज रिहा किया जा रहा है.”






