छत्तीसगढ़ में गौरव दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 17 दिसंबर को ही मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी.
Chhattisgarh Gaurav Diwas: छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार को इस महीने 4 साल पूरे हो रहे हैं. आज प्रदेश में गौरव दिवस मनाया जा रहा है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 17 दिसंबर को ही मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. इससे पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि किसानों के लिए, मजदूरों के लिए और आदिवासियों के लिए हमने कार्य किया है. सभी क्षेत्रों में हम लोगों ने काम किया है.
संकट में भी हम लोगों का प्रदर्शन उत्कृष्ठ रहा है. ऐसे में ये को चार साल पूरे हो रहे है, तो छत्तीसगढ़ में गौरव दिवस के रूप में मनाया जाएगा.” मुख्यमंत्री बघेल प्रदेशवासियों के नाम पर संदेश देंगे.






