छात्र के मुंह पर पैर रखकर डंडों से पीटा, VIDEO:पीटते हुए डंडे तोड़ दिए, हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाता रहा छात्र

रीवा में 12वीं के छात्र को उसके ही दोस्तों ने जानवरों की तरह पीटा। मुंह पर पैर रखकर छात्र को डंडों से मारा गया। मारपीट में एक-दो डंडे टूट भी गए। छात्र जब तक बेदम नहीं हो गया, तब तक आरोपी उसे पीटते रहे। छात्र छोड़ देने के लिए गिड़गिड़ाता रहा, लेकिन आरोपी नहीं पसीजे। घटना 15 दिन पहले की है। अब आरोपियों ने अपनी धमक जमाने के लिए खुद ये VIDEO वायरल कर दिया। पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर लिया है, दो की तलाश की जा रही है।

घटना जवा थाने के इटौरा गांव की है। जवा थाना प्रभारी गीतांजलि सिंह ने बताया कि 17 साल के छात्र के साथ 3 आरोपियों ने 15 दिन पहले मारपीट की। इसका VIDEO शुक्रवार शमा लोकल वॉट्सएप ग्रुप में वायरल हुआ। जांच की गई तो पता चला कि VIDEO जवा थाने के इटौरी गांव का है। आरोपी छात्र के ही गांव के हैं। नशे के आदी हैं।

क्या है VIDEO में?
दो आरोपी छात्रा के एक-एक पैर को पकड़े हुए हैं। एक आरोपी अपना पैर छात्र के मुंह पर रखा हुआ है, दूसरा आरोपी डंडा लिए हुए है और बुरी तरह छात्र को पीट रहा है। छात्र गिड़गिड़ा रहा है। हाथ जोड़ रहा है। आरोपी उसे पीटते जा रहे हैं। आरोपियों का तीसरा साथी VIDEO बना रहा है और अपने साथी छात्रों को और पीटने के लिए उकसा रहा है।

क्या है विवाद की वजह?
15 दिन पहले छात्र के साथ मारपीट हुई, वह डर की वजह से खामोश रहा। किसी से कुछ नहीं कहा, लेकिन अब जब आरोपियों ने छात्र का VIDEO खुद अपनी धमक जमाने के लिए वायरल कर दिया, तब छात्र अपने परिवार के साथ थाने पहुंचा। इधर, पुलिस भी VIDEO के आधार पर पड़ताल कर रही है। छात्र से पूछताछ के बाद जवा पुलिस ने आरोपी आशीष सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। दो अन्य साथियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। छात्र का कहना है कि आरोपियों ने उससे नशे के लिए पैसों की मांग की थी। पैसे नहीं दिए तो बुरी तरह पीटा।

newtraffictail
Author: newtraffictail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

Live Cricket

POll

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal