अमरावती – बच्चू कडू और रवि राणा के बीच में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा.राज्य मंत्री पद देने की चर्चा होने के बावजूद भी बच्चू कडू शांत होने की फिराक में नजर नहीं आ रहे. 1 नवंबर को मुख्यमंत्री से मिलकर रवि राणा ने जो आरोप उन पर लगाए हैं उसके बारे में वह मुख्यमंत्री से स्पष्टीकरण मांगने वाले हैं बच्चू कडू ने कहा कि 1 तारीख को ट्रेलर होगा और अगले 15 दिन के बाद पूरी पिक्चर दिखाएंगे. यहाँ तक कहा है कि वह अपने विधानसभा से इस्तीफा देने के लिए भी तैयार है. बच्चू कडू ने यह भी कहा है कि अगर दम है तो आरोप को सिद्ध करो नहीं तो हम तुम्हारी उंगलियां काट देंगे.
रवि राणा के खिलाफ बच्चू कडू ने मोर्चा खोल दिया है और अभी उनके कार्यकर्ता सड़क पर आकर रवि राणा के फोटो पर जूते चप्पल मार रहे हैं और उनकी फोटो पर कालिख पोत रहे हैं और वे लोग कह रहे है कि रवि राणा ने सिर्फ कुछ समय लोगों को शक्कर और मिठाई बांटकर नेता बनने की कोशिश की मगर बच्चू कडू ने आंदोलन के द्वारा लोगों की सेवा की और इसीलिए बच्चू कडू जन नेता है ऐसा आरोप उनके कार्यकर्ताओं ने भी लगाया है. इसी बीच दोनों के बीच में उठे विवाद को सुलझाने के लिए मंत्री गिरीश महाजन को मध्यस्थता करने के लिए सामने भेजा गया है. देखते हैं अब यह विवाद किस जगह जाकर थमेगा.






