|

तिलक नगर इलाके में रेल व्यू कॉरपोरेट हाउसिंग सोसाइटी में लगी आग! कोई जीवित हानि नहीं!

मुंबई संवाददाता (जीवन तांबे)- तिलक नगर इलाके में आज रेल व्यू कॉरपोरेट हाउसिंग सोसाइटी में भीषण आग लग गई।
घटना करीब दोपहर में ठीक 2 बजे की है। गनीमत यह रही कि इस आग में कोई जनहानि नहीं हुई।फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया।
तिलकनगर में तिलकनगर रेल व्यू कॉरपोरेट हाउसिंग सोसाइटी में भीषण आग लग गई है। इस 12 मंजिल की इमारत में आग लगी तो 13वीं मंजिल पर आग बढ़ती चली गयी.
गनीमत रही कि इस आग में कोई जनहानि नहीं हुई। जैसे ही आग लगी, पास के लोकमान्य तिलक टर्मिनस से कुली (हमाली) पहुंचे और इमारत के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला।
इमारत में आग लगते ही इमारत में रहने वालों में दहशत का माहौल था ।
दमकल की 8 गाडिय़ों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
दमकल अधिकारी एसएस राणे ने बताया कि इस आग का सही कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है.

विशेष –
तिलक नगर पुलिस को आग लगने की सूचना मिली। दमकल के पहुंचने से पहले तिलक नगर थाना के अधिकारी व पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। तिलक नगर थाना के सिपाही रवि अवध व वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सुनील काले ने एक कुली को उठाकर बिल्डिंग के अंदर पहुंचाया और एक बुजुर्ग महिला साइना शेख अपने कंधों पर लेकर उनके घर से भर निकाल ले आये ।यदि वे उसे बचाने के लिए समय पर नहीं पहुँचे होते, तो शायद दादी को धुए के कारण साँस लेने में तकलीफ होती और उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ता।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *