रायपुर के डेंटल कॉलेज में रैगिंग:आधी रात सीनियर्स ने जुनियर छात्रों को बाहर निकाला और पीटने लगे, तीन हमेशा के लिए हॉस्टल से रस्टिगेट

रायपुर के सरकारी डेंटल कॉलेज में छात्रों के साथ रैगिंग हुई है। अब मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने रैगिंग करने वाले छात्रों को सस्पेंड किया है। खबर है कि इन्हें हॉस्टल से भी निकाल दिया गया है। कॉलेज में पहले साल के 6 स्टूडेंट्स के साथ ये रैगिंग हुई है। इससे पहले साल 2018 में भी डेंटल कॉलेज में रैगिंग की घटना हो चुकी है।

कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ वीरेंद्र वाढेर ने बताया कि ये घटना 6 अगस्त को देर रात हुई थी। कॉलेज सूत्रों ने बताया कि 6 जूनियर स्टूडेंट्स को सीनीयर्स ने आधी रात हॉस्टल से बाहर बुलाकर लाइन से खड़ा कर दिया। धौंस जमाने लगे, एक दो जुनियर छात्रों ने जब विरोध कर दिया तो 3 सीनियर्स ने मिलकर इनकी पिटाई कर दी। लात घुसों से बुरी तरह मारा। हॉस्टल में चींख चिल्लाकर बाकि स्टूडेंट्स को भी डराया धमकाया करीब 1 से डेढ़ घंटे बवाल चलता रहा।

अगले दिन 7 अगस्त को पीड़ित छात्रों ने इसकी शिकायत प्रिंसिपल से की। प्रिंसिपल वीरेंद्र का दावा है कि उन्होनें उसी दिन तीन छात्रों को हॉस्टल से निकालकर रस्टिगेट कर दिया। मामला एंटी रैगिंग कमेटी के पास पहुंचा। छात्रों की छुट्‌टी लगने की वजह से वो 16 अगस्त को लौटे। छात्रों ने अपने बयान दिए। जांच और पूछताछ में अब कमेटी ने तीनों सीनियर्स को दोषी पाया और इन्हें निलंबित कर दिया गया।

हॉस्टल आने पर हमेशा के लिए बैन
इस रैंगिंग कांड में शामिल स्टूडेंट्स में इंटर्नशिप करने वाला छात्र निखिल आनंद और अमित खरे हैं। इनका साथ देने वाले आयुष मालेवार पर भी कार्रवाई हुई है। निखिल और अमित को तीन महीने के लिए सस्पेंड किया गया है। साथ देने वाला आयुष डेढ़ महीने के लिए सस्पेंड हुआ है। प्रिंसिपल के आदेश के मुताबिक इस दौरान ये लड़के कॉलेज नहीं आ सकते न ही हॉस्टल जा सकते हैं। इनके हॉस्टल में रहने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। प्रिंसिपल ने बताया ये तीनों हमेशा-हमेशा के लिए हॉस्टल में रहने के लिए बैन कर दिए गए हैं।

अब कॉलेज में लगेंगे बैनर
इस कांड के बाद डेंटल कॉलेज का प्रबंधन हरकत में आ गया है। प्रिंसिपल डॉ वीरेंद्र ने बताया कि हम रैगिंग के मामले में जीरो टॉलरेंस पॉलिसी रखते हैं। हम सभी टीचर्स के फोन नंबर स्टूडेंट्स को दिए हुए हैं। अब हम सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस के मुताबिक रैगिंग करने वालों को रस्टिगेट करने, हॉस्टल से बैन करने, FIR दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने जैसी बातों का उल्लेख करते हुए बैनर कॉलेज में लगाने जा रहे हैं। ये बैनर गर्ल्स बॉयज हॉस्टल कॉलेज प्रिमायसिस में लगेंगे। आज से ही हम इस पर काम कर रहे हैं।

फ्रेंच कट दाढ़ी रखने पर हुई थी रैगिंग
जून 2018 में फ्रेंच कट दाढ़ी रखने पर सीनियरों इसी डेंटल कॉलेज में एक छात्र के साथ मारपीट की गई थी। दाढ़ी हटाने की बात को लेकर सीनीयर्स ने इस छात्र को पहले तो परेशान किया बात नहीं मानने पर घेर कर पीट दिया था। जिस लड़के को पीटा गया उसके पिता रेलवे में अफसर थे, पिता की शिकायत के बाद कॉलेज प्रबंधन ने इस मामले में तीन छात्रों को निलंबित करने की कार्रवाई की थी।

newtraffictail
Author: newtraffictail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

Live Cricket

POll

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal