Deepika Padukone से मिलने के लिए कपल ने खरीदा लाखों का टिकट, दाम जानकर उड़े लोगों के होश

Deepika Padukone Fan: फैंस का प्यार किसी भी सेलिब्रिटी के लिए बहुत मायने रखता है. दर्शक अपने फेवरेट कलाकार से मिलने के लिए कुछ भी करने को तैयार होते हैं. हमने कई बार फैंस को अपने चहेते सितारों के लिए प्यार जताते हुए देखा है. ऐसे में अब फिल्मफेयर अवॉर्ड के दौरान एक कपल देखने को मिला जिन्होंने अपनी फेवरेट एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) से मिलने के लिए लाखों रुपये खर्च कर दिए.

दीपिका से मिलने के लिए खर्च किए लाखों

फिल्मफेयर अवॉर्ड के दौरान जब कपिल शर्मा (Kapil Sharma) ने ऑडियंस से टिकट का दाम पूछा तो लोगों का जवाब सुनकर कपिल (Kapil) के साथ-साथ वहां मौजूद बाकी कलाकार भी हैरान रह गए. वहां मौजूद एक कपल ने बताया कि उन्होंने अपनी फेवरेट एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) से मिलने के लिए 4 लाख रुपये की टिकट खरीदी थी. ये बात सुनते ही दीपिका समेत वहां मौजूद तमाम लोग शॉक्ड रह गए. दीपिका ने अपनी सीट से उठकर कपल का अभिवादन किया. दीपिका (Deepika Padukone)  से मिलने के बाद कपल काफी खुश हुआ.

कपिल शर्मा को आया गुस्सा

 

आपको बता दें कि जब कपिल (Kapil Sharma) ने उस कपल से अफने फेवरेट एक्टर के बारे में पूछा तो उन्होंने कपिल शर्मा (Kapil Sharma)का नाम लिया जिसके बाद वो काफी खुश हो गए, पर जैसे ही कपल ने दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) का नाम लिया तो कपिल शर्मा (Kapil) गुस्से में भड़क गए. उन्होंने मुंबई पुलिस से उन्हें जेल में डालने तक की बात कह डाली. हालांकि, ये सारी बातें उन्होंने मजाकिया लहजे में कही थी. कपल का अपने फेवरेट कलाकार के लिए इतना प्यार देखकर सभी लोग हैरान थे. इससे साबित होता है कि फैंस अपने पसंदीदा एक्टर से मिलने के लिए कुछ भी कर सकते हैं. दर्शकों का यही प्यार एक कलाकार को बेहद खास बना देता है.

newtraffictail
Author: newtraffictail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

Live Cricket

POll

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal