West Bengal 12th Result 2022: इन स्टेप्स से चेक कर सकेंगे 12वीं के रिजल्ट

नई दिल्ली. West Bengal 12th Result 2022: वेस्ट बंगाल काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन (WBCHSE) यानी वेस्ट बंगाल बोर्ड की तरफ से 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट wbresults.nic.in और wbchse.nic.in पर जारी किया गया है. परीक्षा में शामिल छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. रिजल्ट चेक करने का स्टेप्स ऑफिशियल वेबसाइट पर दिया गया है.

वेस्ट बंगाल बोर्ड 12वीं रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ की जरूरत पड़ेगी. रिजल्ट चेक करने का स्टेप्स ऑफिशियल वेबसाइट पर दिया गया है. परीक्षा में शामिल हुए छात्रों को सलाह है कि वो ऑफिशियल वेबसाइट से रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद नाम, पता सहित अन्य गलतियां चेक कर लें और उसे ठीक भी करवा लें.

आपको बता दें कि इस साल पश्चिम बंगाल बोर्ड 12वीं की परीक्षा का आयोजन 2 अप्रैल से लेकर 27 अप्रैल तक किया गया था. 12वीं परीक्षा में करीब 7 लाख 45 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए थे.

इन स्टेप्स से चेक करें रिजल्ट
– सबसे पहले वेस्ट बंगाल की आधिकारिक वेबसाइट wbchse.nic.in पर विजिट करें.
– इसके बाद यहां पर उपलब्ध WBCHSE HS result 2022 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
– यहां पर रोल नंबर और जन्म तिथि डालकर रिजल्ट चेक करें.
– WBCHSE 12वीं  का रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर होगा.
– भविष्य के लिए रिजल्ट को डाउनलोड कर सकते हैं.

 

newtraffictail
Author: newtraffictail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

Live Cricket

POll

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal