नक्सलियों की मांद में घुसकर उन्हें जड़ से खत्म करने का काम कर रहे सुरक्षाबल

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षा कर्मियों के साथ हुई मुठभेड़ में 16 नक्सली मारे गए। इस ऑपरेशन में दो जवान भी घायल हुए। सुरक्षाबलों के इस सफल अभियान की तारीफ प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी की है। उन्होंने इसे नक्सलवाद को खत्म करने की ओर बढ़ता कदम बताया है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने एक पोस्ट में लिखा, नक्सलवाद के नासूर को खत्म करने की दिशा में छत्तीसगढ़ के बढ़ते कदम। सुकमा जिले के केरलपाल थाना क्षेत्र के उपमपाली में सुरक्षा बलों की नक्सलियों के साथ आज जारी मुठभेड़ में अब तक 16 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है मुठभेड़ में डीआरजी के दो जवान के घायल होने की खबर है। ईश्वर से शीघ्रतीशीघ्र उनके स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।
उन्होंने सुरक्षा कर्मियों की बहादुरी को नमन करते हुए कहा मानवता विरोधी नक्सलवाद को समाप्त करने की दिशा में सुरक्षा बल के जवान नक्सलियों की मांद में घुसकर उनको जड़ से खत्म करने का काम कर रहे हैं। निश्चित ही जवानों को मिली यह कामयाबी सराहनीय है। उनकी मजदूरी को नमन करता हूं। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के संकल्प के अनुसार हमर छत्तीसगढ़ 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद से मुक्त होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। निश्चित ही उनके कुशल नेतृत्व में देश प्रदेश को वामपंथी उग्रवाद से जल्द ही मुक्ति मिलेगी। भारत माता की जय।
वहीं, राज्य के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने इस से बात करते हुए कहा, “छत्तीसगढ़ की सुकमा जिले में नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। मार्च 2026 तक नक्सलवाद को समाप्त करने के लक्ष्य की ओर कदम तेजी से बढ़ रहे हैं और इस दिशा में लगातार सफलता हासिल हो रही है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ में नक्सल आत्मसमर्पण योजना भी लागू की गई है, जिसके अब तक सकारात्मक परिणाम सामने आ चुके हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

Live Cricket

POll

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal