भारत ने रोहित शर्मा की कप्तानी में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का किताब हाल ही में जीता है। इससे पहले टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई थी, यहां उसका बेहद खराब प्रदर्शन दिखा था। कप्तान रोहित समेत पूरी टीम को खराब प्रदर्शन की वजह से आलोचना का सामना करना पड़ा था। हालांकि अब चैंपियंस ट्रॉफी की जीत के बाद सभी को जवाब मिल गया है। इस बीच टीम इंडिया की कप्तानी पर बाद अपडेट मिला है रोहित को लेकर एक अच्छी खबर है। भारत को जून और जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। इसके लिए टीम इंडिया आईपीएल के बाद इंग्लैंड दौरे पर जाएंगी। इस सीरीज में रोहित शर्मा भारतीय टीम की कप्तानी कर सकते हैं। भारतीय क्रिकेट बोर्ड एक बार फिर से रोहित को जिम्मेदारी सौंप सकता है। हालांकि इस मामले पर अभी तक आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। रोहित शर्मा ने टीम इंडिया को T20 विश्व कप 2024 में जीत दिलवाई थी। इसके बाद चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जीता। वही 2030 के वनडे विश्व कप के फाइनल में भी जगह बनाई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक बोर्ड के अधिकारियों को रोहित पर पूरा भरोसा है। अहम बात यह है कि चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान रोहित के संन्यास की चर्चा चल रही थी। लेकिन रोहित ने फाइनल के बाद संन्यास की खबरों पर विराम लगा दिया था।






