BSNL को लेकर एक खुशखबरी सामने आई है जो बताती है कि कंपनी का मुनाफा 17 साल में पहली बार 262 करोड रुपए से ज्यादा का हो गया है। यह आंकड़ा कंपनी ने 2007 के बाद पहली बार पर किया है। मुनाफे में इस बढ़ोतरी की वजह नेटवर्क विस्तार में तेजी और किफायती में कीमत में सर्विस देना माना जा रहा है इसको लेकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य संध्या ने अहम जानकारी शेयर की है।
दरअसल केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि भारत में टेलीकॉम सेक्टर के सफर में आज एक अहम दिन है। प्रधानमंत्री का सपना है कि दूरसंचार क्षेत्र भारत के डिजिटल भविष्य का वाहक होगा। उन्होंने कहा कि हमारे सभी दूरसंचार सेवा प्रदाता इस लक्ष्य की दिशा में ईमानदारी से कम कर रहे हैं।
केंद्रीय टेलीकॉम मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहां की इस टारगेट की प्राप्ति में बीएसएनएल ने वित्त वर्ष 2024_ 25 की तीसरी तिमाही में 17 वर्षों में पहली बार तिमाही आधार पर लाभ कमाया। बीएसएनएल ने आज घोषित आय में 262 करोड रुपए की तिमाही मुनाफा कमाया है।
कंपनी को हुए इस मुनाफे को लेकर बीएसएनएल के सीएमडी ए रॉबर्ट जे रवि ने जानकारी दी कि हम इस तिमाही में अपनी वित्तीय प्रदर्शन से प्रसन्न है। जो कस्टमर के लिए हमारे फॉक्स को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि वित्तीय वर्ष के अंत तक राजस्व वृद्धि में 20% से अधिक सुधार होगा। बीएसएनएल के सीएमडी रवि ने यह भी कहा कि यह 262 करोड रुपए का लाभ बीएसएनएल के पुनरुत्थान और दीर्घकालिक स्थिरता को रेखांकित करता है। उन्होंने कहा कि बीएसएनएल ने अपनी वित्तीय लागत और समग्र व्यय भी कम कर दिया है। जिससे पिछले साल की तुलना में घाटे में 1800 करोड रुपए से अधिक की कमाई आई है।






