महाराष्ट्र के एक गांव का बड़ा फैसला, कोल्ड ड्रिंक पर लगाया बैन

अक्सर ग्राम पंचायत कार्यालय द्वारा ग्रामीणों की हित की एक कई प्रस्ताव लाने के निर्णय हमने देखे हैं। ऐसा ही एक फैसला महाराष्ट्र के अहल्यानगर के श्रीगोंदा तालुका के पेड़गांव ग्राम पंचायत में गांव में कोल्ड ड्रिंक पर बैन लगाने का किया है। गर्मियों का मौसम शुरू होने वाला है। जिसके चलते कोल्ड ड्रिंक की मांग बढ़ती है, लेकिन कोल्ड ड्रिंक के नाम पर कई जगह पर एनर्जी ड्रिंक्स बेचे जाते हैं। खास तौर पर स्कूली बच्चों में एनर्जी ड्रिंक का बढ़ता क्रेज देखते हुए और एनर्जी ड्रिंक्स बच्चों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होने के चलते पेड़ गांव में कोल्ड ड्रिंक और एनर्जी ड्रिंक की बिक्री बंद करने का फैसला किया गया है। पेडगांव के लोगों ने ग्राम पंचायत कार्यालय में मीटिंग रखकर यह फैसला लिया है। इस फैसले का गांव के सभी दुकानदार और लोगों ने समर्थन किया है। छोटे बच्चों से लेकर बड़े बच्चों में इस तरह के एनर्जी ड्रिंक का बढ़ता क्रेज और आगे चलकर उसके होने वाले दुष्परिणामों को मद्देनजर रखते हुए यह फैसला लिया गया है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *