|

BIG BREAKING – नागपुर के ‘प्यारे’ ने किया है वर्धा  पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी को सेट – एक रेत माफिया का दावा……कौन हैँ ये “प्यारे” मोहन?

BIG BREAKING NEWS वर्धा : अवैध रेत व्यवसाय वर्धा जिले मे फल फूल रहा है और रेत माफिया ( रेत घाट मालिक ) जो अवैध रिति से रेत उतखनन कर आवंटित डिपो द्वारा सरकारी दरो पर सस्ती रेत ना देते हुए अवैध रीति से 4 गुना महंगी रेत बेचकर  जनता के मेहनत व पसीने की कमाई को निचोड़ रहे हैं. और इसमें प्रशासन की मिली भगत की वजह से उन पर किसी प्रकार का कोई दबाव नहीं है. आज भी खुल्लम खुल्ला रेत घाटों पर रात भर अवैध तरीके से मशीन व बोट लगाकर रेत का उत्खनन किया जा रहा है. हर रात रेत से भरी हुई सैकड़ो गाड़ियां सारे रेत घाटों से वर्धा जिले के हर रास्ते पर आपको दिखाई देगी. यहां तक की यह अवैध रेत से भरे हुए टिप्पर बड़ी शान से सेवाग्राम रोड से होते हुए वर्धा जिला एसपी ऑफिस के सामने से जाते हैं और इन्हें किसी बात का कोई डर नहीं होता.

अब वर्धा के एक नामचीन  रेत घाट माफिया ने तो यह दावा साफ-साफ किया है कि नागपुर के एक ” प्यारे” ने वर्धा जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को उनके लिए सेट कर दिया और एक मोटी रकम उन्हें पहुंचाई है. इसी वजह से वर्धा के  पुलिस अधिकारी उनके रेत घाटों पर कभी किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं करेंगे, कोई छापामारी नहीं करेंगे इसीलिए वे लोग पूरी तरह से बिंदास होकर अवैध रेत का उत्खनन व चोरी करके  रेत  धड़ल्ले से बेचकर  करोड़ो की काली कमाई कर रहे हैं. इसका एक बड़ा हिस्सा नागपुर के “प्यारे “को भी जा रहा हैँ. कहा जाता है कि नागपुर में एक बड़ा ट्रांसपोर्ट का व्यवसाय करने वाले “प्यारे “का वर्धा के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के साथ बहुत अच्छे और खास संबंध है इसी संबंध का फायदा लेते हुए वर्धा के रेत चोरों ने उन्हें अपने तरफ से पुलिस को सेट करने के लिए 4 महीने पहले ऑफर किया था और फिर ‘प्यारे’ ने बड़े प्यार से अपने संबंध के तहत वर्धा के एक बड़े पुलिस अधिकारी को सेट किया ऐसा  दावा वर्धा के एक रेत माफिया ने खुल्लम-खुल्ला किया है. सोचने वाली बात है कि इस रेत घाट माफिया के अलावा जो इसके साथ और भी तीन-चार बड़े दिग्गज रेत चोर है उनके रेत घाटों पर किसी प्रकार की कोई कार्रवाई इतने महीनों में क्यों नहीं हुई?. जबकि वर्धा के सबसे बड़े रेती चोर यह तीन चार रेत माफिया ही है… इनके रेत घाट के अंदर जाकर महसुल व पुलिस प्रशासन ने अवैध मशीन, पोकलेन, बोट की जप्ति क्यों नहीं की और अवैध तरीके से रेत घाट मे हो रहे अवैध रेत उत्खनन पर किसी प्रकार की रोकथाम क्यों नहीं की?… इस प्यारे मोहन के भरोसे आज वर्धा जिले के रेत चोर प्रशासन पर पकड़ बनाकर जनता के खून पसीने की कमाई को लूट रहे हैं. कौन है यह नागपुर का प्यारे मोहन इसकी आगे जानकारी देंगे व किस प्रकार से इसने वर्धा के प्रशासन में दखलअंदाजी कर रेत चोरों को आश्रय दिया यह भी आगे के सीरीज में बताएंगे.. क्रमशः

मांडगांव रेत घाट से शान से रेत सप्लाई करता हुआ टिप्पर महिलाश्रम रोड से जाता हुआ

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *