|

रेत घाटों पर अवैध रेत खनन रोका जाये और रेत डिपो से रेत उपलब्ध कराया जाये- वरुण पांडे

वर्धा ब्यूरो – रेत घाटों पर अवैध रेत खनन रोका जाये और रेत डिपो से रेत उपलब्ध कराया जाये, व निर्दोष ट्रक चालकों और मालिकों पर अपराध दर्ज ना करे व उनकी गाड़िया जब्त ना की जाये. इसके बदले अवैध रूप से रेत खनन कर रहे रेत माफियों पर कड़ी करवाई की जाये ऐसा ज्ञापन आज भारतीय जनता पार्टी  अ. जा  मोर्चा के महाराष्ट्र प्रदेश सचिव वरुणभाई पांडे ने वर्धा कलेक्टर को दिया है
वर्धा के मांडगांव रेत घाट, सावंगी रेत घाट और चाकुर पारडी रेत घाट पर रेत माफियाओं द्वारा कई दिनों से अवैध रेत तस्करी की जा रही है.  राज्य सरकार ने राजस्व चोरी रोकने के लिए नई रेत वितरण प्रणाली लागू की है.  इसके तहत बालू खरीद के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने की अपील की गयी थी.  और करोड़ों रुपये में बिकने वाले रेती घाट को महज कुछ लाख रुपये में डिपो बनाकर आवंटित की गयी है.लेकिन, रेत माफिया सरकार के सभी नियमों को धता बताते हुए पिछले एक माह से रेत घाट से अवैध रूप से रेत बेच रहे हैं.रेत घाट पर बिना अनुमति के भी डोंगी (नाव) से रेत खनन किया जा रहा है.
   इस अवैध रेत खनन को जल्द से जल्द रोका जाए और ऑनलाइन पंजीकरण के माध्यम से डिपो से रेत की बिक्री की प्रक्रिया शुरू की जाए।  राज्य सरकार की मंशा जनता को सस्ते दाम पर रेत उपलब्ध कराने की है.  साथ ही, निर्दोष ट्रक चालकों के खिलाफ और मालिकों के खिलाफ कार्रवाई ना करते हुए, रेत माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए.अगर जल्द से जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो हम बड़ा आंदोलन करेंगे। ऐसी चेतावनी युवा नेता,भारतीय जनता पार्टी  अ.जा मोर्चा महाराष्ट्र प्रदेश सचिव वरुण पांडे ने दी है.
  ज्ञापन देते समय सचिन मून, प्रतीक नगराले, पवन तडस, दत्ता झाडे, धीरज सोमकुंवर, आशीष मेश्राम, अमित माटे आदि उपस्थित थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *