केंद्र सरकार की पहल पर ‘मेरी माटी मेरा देश’ से जुड़े एक कार्यक्रम में वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज किया गया. इस कार्यक्रम में शामिल लोगों ने सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा सेल्फी अपलोड करने का रिकॉर्ड बनाया. यह रिकॉर्ड गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल किया गया. दरअसल बुधवार को पुणे की सावित्रीबाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी में यह रिकॉर्ड बनाया गया. यूनिवर्सिटी में मिट्टी के साथ 10लाख 42हज़ार 538 सेल्फी लेकर विश्व रिकॉर्ड बनाया गया. इससे पहले सबसे ज्यादा सेल्फी लेने का रिकॉर्ड चीन के नाम था. 2016 में चीन मे 1 लाख सेल्फी के साथ यह रिकॉर्ड दर्ज किया गया था

25 लाख सेल्फी में से 10 लाख 42000 को ही चुनाव महाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे और डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को पुणे यूनिवर्सिटी में मेरी माटी मेरा देश से जुड़े कार्यक्रम में भाग लिया. यह गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की ओर से शिंदे और फडणवीस को रिकॉर्ड सर्टिफिकेट दिया गया. CM शिंदे ने बताया कि हमारे पास 25 लाख सेल्फी थी लेकिन 10 लाख 42 हजार सेल्फी को ही इस रिकॉर्ड में शामिल किया गया.हमने चीन को हराकर 7 साल पुराना विश्व रिकॉर्ड तोड़ा हमें अभी और भी रिकॉर्ड तोड़ने हैं वही कम और डिप्टी सीएम ने इस मौके पर देशवासियों को बधाई दी.







