मधुकर कांबले की आत्मकथा का विमोचन शुक्रवार को होगा – अ. भा. अनीस का सार्वजनिक वाचनालय मे आयोजन


वर्धा – अखिल भारतीय अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति, मुंबई के राष्ट्रीय अध्यक्ष मधुकर कांबले इनकी आत्मकथा ‘जलपंढरीचा वारकरी’ के विमोचन का आयोजन समारोह दिनांक 27 अक्टूबर को किया गया है.


शाम 6 बजे स्थानीय सत्यनारायण बजाज सार्वजनिक हॉल में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता अ. भा. अनीस के संस्थापक प्रा श्याम मानव रहेंगे. इस समारोह में पुस्तक विमोचन के अवसर पर दिल्ली के प्रसिद्ध पत्रकार एवं राजनीतिक विश्लेषक अशोक वानखेड़े किताब विमोचन पर वक्ता रहेंगे। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार विकास झाडे, दिल्ली और मनोज भोयर, मुंबई की विशेष उपस्थिति रहेगी।
मधुकर कांबले मुंबई नगर निगम के जल आपूर्ति विभाग के उपायुक्त के रूप में कार्यरत थे और उनकी आत्मकथा ‘ जलपंढरीचा वारकरी’ अकोला के फ्रीडम पब्लिकेशन द्वारा प्रकाशित की गई है।
इस कार्यक्रम में शामिल होने का आव्हान प्रकाशक चंद्रकांत झटाले,अ.भा अनिस के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य संजय इंगले तिगांवकर, युवा शाखा के प्रदेश संगठक पंकज वंजारे, जिला अध्यक्ष हरीश इथापे, महिला शाखा के जिला संगठक डॉ सुचिता ठाकरे सहित अनिस की राष्ट्रीय, प्रदेश और जिला कार्यकारिणी के सदस्य द्वारा किया गया है ।

newtraffictail
Author: newtraffictail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

Live Cricket

POll

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal