साहस्रधारा में बादल फटा, बाढ़ से तबाही और घर बह गए

उत्तराखंड के साहस्रधारा क्षेत्र में बादल फटने से भीषण बाढ़ की स्थिति बन गई है। देर रात हुई भारी बारिश के कारण सभी नदियाँ उफान पर हैं। कई जगहों पर सड़कें बह गई हैं, जबकि 25 से 30 स्थानों पर संपर्क मार्ग पूरी तरह से टूट गए। दर्जनों घर क्षतिग्रस्त हो गए और सरकारी संपत्तियों को भी भारी नुकसान हुआ है।

स्थानीय निवासियों ने बताया कि रात करीब 11 बजे पहाड़ गिरने जैसी जोरदार आवाज सुनाई दी। सुबह पता चला कि उनका घर बाढ़ में बह गया है। सामान निकालने के बाद भी पीछे का पहाड़ धंस गया और तीन लोग मलबे में दब गए। गनीमत रही कि लोग किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रहे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार राहत और बचाव कार्यों में पूरी तरह जुटी है और प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया जा रहा है। नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और स्थिति गंभीर बनी हुई है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *