40 second में सभी राज्य व उनकी राजधानियों के नाम बताकर मैसूर की 4 साल की बच्ची ने बनाया रिकॉर्ड

कहते हैं, घर ही पहली पाठशाला होती है और मां ही पहले गुरु! ऐसी ही सारा की मां माधुरी भी अपनी बेटी की पहली टीचर बनी। मैसूर कर्नाटक में नर्सरी स्कूल में पढ़ने वाली 4 वर्षीय सारा रोमियो नामक बच्ची ने 40 सेकंड में देश के सभी राज्यों में उनकी राजधानियों के नाम बता कर रिकॉर्ड बनाया है। इंडिया बुक का रिकॉर्ड में सारा का नाम दर्ज होने पर उनकी मां ने बताया कि बच्ची ने खेल-खेल में एक महीने में सभी नाम याद कर लिए थे। खेल-खेल में नन्ही सी सारा ने एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया।
बता दे कि सारा की इस सफलता में उसकी चचेरी बहन मारियासैनी का भी बड़ा योगदान रहा। मारियासैनी के घर पर रोज शाम को ट्यूशन क्लास लगती थी। जहां 30 से ज्यादा बच्चे पढ़ने आते थे। अब सारा भी वही जाकर बैठ जाती और बड़े बच्चों के साथ पढ़ाई का मजा लेती धीरे-धीरे उसने भारत की सभी राज्यों और उनकी राजधानियों के नाम रात लिए और फिर तो जो हुआ उसने सबको चौंका दिया।
7 जनवरी को सारा का वीडियो इंडिया बुक का रिकॉर्ड की टीम को भेजा गया। 14 जनवरी को वहां से सराहना भरा जवाब आया और फिर 4 फरवरी को गूगल पर सारा की इस शानदार उपलब्धि का वीडियो अपलोड किया गया। इस प्रतियोगिता में कई बच्चों ने हिस्सा लिया था, लेकिन सबसे कम उम्र की होने के बावजूद सबसे तेज जवाब देकर सारा ने यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। सारा का टैलेंट सिर्फ यही तक सीमित नहीं है। नर्सरी स्कूल में दाखिला लेते ही उसने कविताएं पढ़ने, एक्टिंग करने और डांस भी बहुत अच्छे से करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *