मुंबई: अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन के बर्थडे पर आज से होगा कबड्डी मैच! वायरल हो रहा बैनर
अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन के जन्मदिन पर मुंबई के मलाड में कबड्डी का टूर्नामेंट आयोजित किया गया है. इस प्रतियोगिता के बैनर जगह-जगह लगा दिए गए हैं. बैनर की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. यह कबड्डी स्पर्धा 14 व 15 जनवरी को शाम 6:00 बजे होगा. यह बैनर सीआर सामाजिक संघटना महाराष्ट्र राज्य की तरफ से लगाया गया है.
अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन के जन्मदिन पर मुंबई के मलाड में कबड्डी का टूर्नामेंट आयोजित किया गया है. हैरानी की बात यह है कि इस प्रतियोगिता के बैनर भी जगह -जगह लगा दिए गए हैं. कबड्डी मैच मलाड के तानाजी नगर में गणेश मैदान कुरार विलेज में आयोजित किया जाएगा. बैनर की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. यह कबड्डी स्पर्धा 14 व 15 जनवरी को शाम 6:00 बजे होगा. यह बैनर सीआर सामाजिक संघटना महाराष्ट्र राज्य मुंबई की तरफ से लगाया गया है.
मालूम हो कि गैंगस्टर छोटा राजन को 2020 में उसके जन्मदिन पर बधाई देने का मामला सामने आया था. इस आरोप महाराष्ट्र पुलिस ने लोगों के खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया था. इन लोगों ने ठाणे में दो जगहों पर बैनर लगा दिए थे.