दिल्ली में 54 साल की हिंदू महिला का कत्ल, कब्रिस्तान में ले जाकर दफना दी लाश, जानें कैसे खुला मामला

Delhi में एक महिला का पहले कत्ल किया गया और उसके बाद उसकी लाश को कब्रिस्तान में दफनाया गया. पुलिस ने मृतका के परिजनों के बयान के आधार पर केस की गुत्थी सुलझा ली है.

Delhi Woman Murder: दिल्ली में एक 54 वर्षीय हिंदू महिला की हत्या कर उसकी लाश को कब्रिस्तान में दफनाने का मामला सामने आया है. महिला की लाश को पुलिस ने बुधवार (11 जनवरी) को कब्रिस्तान से बाहर निकाला. जानकारी के मुताबिक, मृतका का नाम मीना है और इसका मर्डर किया गया है. पुलिस मामले की तफ्तीश गंभीरता कर रही है.

54 वर्षीय महिला की हत्या का आरोप चार लोगों पर लगा है. इनकी पहचान रेहान (नाई), मोबिन खान (ऑटो रिक्शा चालक) और नवीन (दर्जी) और सय्यद अली (कब्रिस्तान का केयरटेर) के रूप में हुई है. पता चला है कि चारों ही मुस्लिम हैं. इस मामले में एक और जानकारी हाथ लगी है. मीना 2 जनवरी से लापता थी और उसके परिजनों ने मंगोलपुरी थाने में शिकायत दी थी.

मोबिन पर था मीना के परिवार को शक मिसिंग शिकायत मिलते ही पुलिस ने मीना की तलाश शुरू कर दी थी. वहीं मीना के परिवार को मोबिन खान पर शक था. परिजनों ने पुलिस को बताया था कि उसी ने मीना के साथ कुछ गलत किया है. पुलिस ने परिवार के बयानों के आधार पर तफ्तीश शुरू की.

मोबिन ने किया मर्डर का खुलासा परिवार की निशानदेही पर दिल्ली पुलिस ने मोबिन को हिरासत में ले लिया और उससे सख्त पूछताछ की. पूछताछ में मोबिन ने पूरे मर्डर केस का खुलासा किया. पुलिस ने अन्य तीन आरोपियों (रेहान, नवीन और सय्यद अली) को भी गिरफ्तार कर लिया है.

क्यों किया मीना का कत्ल? पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मीना फाइनेंस का काम करती थी और तीनों आरोपी मीना के लिए ही काम करते थे. तीनों ने पैसों के हिसाब में कुछ गड़बड़ी की थीं और ये बात मीना को पता चल गई थी. सूत्रों ने बताया कि मीना ने तीनों पर पैसे लौटाने का दबाव बनाया था. इसी वजह से मीना का कत्ल किया गया.

newtraffictail
Author: newtraffictail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

Live Cricket

POll

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal