आधी रात को पापा ने जगाया, हमें दूध पिलाया और हम सो गए; मासूम बोली- होश आया तो खुद को अस्‍पताल में पाया

भोपाल. भोपाल में एक ठेकेदार ने अपने पूरे परिवार के साथ जहर पी लिया. परिवार में पत्नी के अलावा 3 नाबालिग बेटियां नाबालिग 1 बेटा है. सभी का इलाज शहर के हमीदिया अस्पताल में चल रहा है. बड़ी बेटी को होश आ गया है, लेकिन अभी दो बेटियों की हालत नाजुक बताई जा रही है. होश आने के बाद बड़ी बेटी ने उस खौफनाक रात सच अपने मामा को बताया है. उसने मामा को बताया, ‘हम सब नींद में थे. आधी रात के आसपास पापा अचानक हमारे पास आए. उन्होंने सभी को जगाकर दूध पिलाया. हमें नहीं पता था कि पापा के मन में क्या चल रहा है. हम सभी दूध पीकर फिर सो गए. इसके बाद जब आंख खुली तो हम अस्पताल में थे.’

इस घटना के बाद जांच के लिए इधर, बाल आयोग की टीम भी बुधवार रात अस्पताल पहुंच गई. उसने बच्चों को लेकर डॉक्टरों से बात भी की है. गौरतलब है कि बता दें कि खजूरी थाना इलाके में बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया था, जब यहां के ठेकेदार किशोर जाटव ने परिवार को जहर देने के बाद खुद भी जहर पी लिया. पूरे परिवार को आनन-फानन में हमीदिया लाया गया. खजूरी थाना प्रभारी संध्या मिश्रा ने बताया कि जहर पीने वालों में किशोर जाटव (40), उनकी पत्नी सीता जाटव (35), बेटियां कंचन जाटव (15), अन्नू (10), पूरवा (8) और एक बेटा अभय (12) शामिल हैं. उन्होंने बताया कि परिवार के जहर पीने की सूचना हमीदिया अस्पताल से बुधवार सुबह मिली. इस मामले की जांच की जा रही है.

जहर पीने से पहले भांजे से की बात
बताया जा रहा है कि फिलहाल दो बच्चों की हालत नाजुक है. परिवार के बाकी सदस्यों की हालत खतरे से बाहर है. जहर पीने से पहले पहले ठेकेदार किशोर जाटव ने अपने भांजे को फोन कर अलविदा कहा और फोन काट दिया था. डीएसपी विजय खत्री के मुताबिक किशोर जाटव ठेकेदारी का काम करता है. कुछ समय से उसका काम ठीक नहीं चल रहा था. किशोर जाटव ने कई लोगों से एडवांस लिया था, लेकिन काम नहीं कर पाया. इस कारण वह परेशान चल रहा था.

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *