COVID-19 In China: मास्क आउट ऑफ स्टाक, लग सकता है लॉकडाउन, चीन में हालात कितने खराब

Corona in China: चीन के बीजिंग, सिचुआन, अनहुई, हुबेई, शंघाई और हुनान शहर में हालत बहुत ज्यादा खराब हो चुके हैं.

China COVID-19 News: चीन में बढ़ते कोरोना के मामलों ने पूरी दुनिया को चिंता में डाल दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन में कोरोना की अब तक की सबसे खतरनाक लहर आई है. एक रिपोर्ट की मानें तो चीन में हर 24 घंटे में 10 लाख कोविड मामले और 5,000 मौतें दर्ज हो सकती है. रिपोर्ट के मुताबिक, अगले महीने तक प्रतिदिन नए मामलों की संख्या बढ़कर 37 लाख और मार्च तक 42 लाख हो सकती है.

यह रिपोर्ट लंदन स्थित एक एनालिटिक्स फर्म ने जारी की है. चीन के बीजिंग, सिचुआन, अनहुई, हुबेई, शंघाई और हुनान में हालत बहुत ज्यादा खराब हो रहे है. लगातार बदतर हो रहे हालातों के बीच खबर आ रही है कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग शनिवार (24 दिसंबर) या रविवार (25 दिसंबर) को पहली बार कोविड समीक्षा बैठक कर सकते हैं.

फिर लग सकता है संपूर्ण लॉकडाउन

इस बैठक में क्रिसमस और न्यू ईयर पर भीड़ पर काबू पाने की रणनीति तैयार की जा सकती है. क्रिसमस और न्यू ईयर के लिए जिनपिंग सरकार की ओर से कोई विशेष गाइडलाइन भी जारी की जा सकती है. माना जा रहा है कि राष्ट्रपति जिनपिंग इस बैठक के बाद चीन में संपूर्ण लॉकडाउन का एलान कर सकते हैं. विशेषज्ञों ने बीजिंग में संक्रमण दर 50 से 70 फीसदी होने की आशंका जताई है. शंघाई में अगले सप्ताह तक ढाई करोड़ लोगों के कोविड पॉजिटिव होने की आशंका जताई गई है.

आंकड़ों को छिपाने में लगी सरकार

जिनपिंग सरकार एक बार फिर से कोरोना के आंकड़ों को छिपाने का काम शुरू कर चुकी है. सरकार के मुताबिक, बीते एक सप्ताह में कोरोना से सिर्फ 8 लोगों की मौत हुई है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अकेले 20 दिसंबर को चीन में 36 मिलियन केस सामने आए थे. वहीं, 19 नवंबर से 18 दिसंबर तक चीन में 11 लाख लोगों के डेथ सर्टिफिकेट के लिए ऑनलाइन अप्लाई किया गया है. बीजिंग और शंघाई में 60-60 तो वहीं चेंगदु में 40 नए कब्रिस्तान बनाए जा रहे हैं.

चीन में दवाओं की भारी किल्लत

चीन में दवाओं की भारी किल्लत है. डिमांड पूरी करने के लिए दवा कंपनियों में ओवर टाइम कराया जा रहा है. इस बीच चीनी सरकार की तरफ से भी कुछ इंतजाम किए गए हैं. सरकार ने बुखार, बदन दर्द और सिर दर्द की दवाएं फ्री में देने का एलान किया है. देशभर के मेडिकल स्टोर में N-95 मास्क और एंटीजन टेस्टिंग किट खत्म हो चुके हैं. डिमांड को देखते हुए जिनपिंग सरकार ने 100 से ज्यादा नई कंपनियों को लाइसेंस दिए हैं.

राष्ट्रपति जिनपिंग के खिलाफ गुस्सा

बता दें कि इन हालातों में राष्ट्रपति जिनपिंग के खिलाफ आक्रोश बढ़ रहा है. चीनी सोशल मीडिया पर लोग कम्युनिस्ट पार्टी और जिनपिंग की आलोचना करने में लगे हैं. देश में दवाओं की कमी और सरकार की लापरवाही से लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है.

 

newtraffictail
Author: newtraffictail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

Live Cricket

POll

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal