Maharashtra Gram Panchayat Result 2022 Live: महाराष्ट्र में 7 हजार 135 ग्राम पंचायत चुनाव के नतीजे आज, यहां देखें रिजल्ट

Maharashtra Gram Panchayat Result 2022 Live: महाराष्ट्र में 18 दिसंबर को 7,135 ग्राम पंचायतों के लिए हुई वोटिंग के बाद आज वोटों की गिनती हो रही है. मतगणना का लाइव रिजल्ट यहां देखें.

Gram Panchayat Result 2022 Live: महाराष्ट्र में 18 दिसंबर को 7,135 ग्राम पंचायतों के लिए वोटिंग हुई थी. वहीं चुनाव के बाद से राज्य की जनता हार जीत को लेकर नजरें गड़ाए हुए हैं, जिसका इंतजार आज खत्म हो रहा है. मतदान के बाद आज यानी मंगलवार वोटों की गिनती हो रही है. गिनती से पहले जहां मतदाता अपने उम्मीदवार की जीत को लेकर उत्साहित दिखे. वहीं ग्राम पंचायत के लिए चुनाव लड़ने वाला उम्मीदवार भी खुश दिखे.

दरअसल, महाराष्ट के 7,135 ग्राम पंचायतों के लिए 18 दिसंबर को सुबह 7.30 बजे से शाम 5.30 बजे वोट डाले गए थे. चुनाव आयोग के अनुसार शाम तक 74 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ था. चुनाव में अपने उम्मीदवार को जीतने के लिए लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया था. वहीं महाराष्ट्र में यह चुनाव एक तरह से मिनी चुनाव के तौर पर देखा जा रहा है.

क्या है इस चुनाव के मायने
दरअसल, इस चुनाव में जीतने वाले उम्मीदवार कुछ हद तक लोकसभा या विधानसभा के चुनाव में उम्मीदवारों का फैसला करते हैं. ऐसे में यह कहना गलात नहीं होगा कि  इस चुनाव के परिणाम को लेकर जहां चुनाव लड़ने वाला उम्मदीवार जीत को लेकर आस लगाए हुए है. वहीं शिंदे गुट और उद्धव गुट के नेताओं की भी नजरें हैं. क्योंकि 7,135 ग्राम पंचायतों के लिए चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार में दोनों गुट के हैं.

इन ग्राम पंचायतों में हुई थी वोटिंग
इन ग्राम पंचायतों में ठाणे (35), पालघर (62), रायगढ़ (191), रत्नागिरी (163), सिंधुदुर्ग (291), नासिक (188), धुले (118), जलगाँव (122), अहमदनगर (195), नंदुरबार (117), पुणे (176), सोलापुर (169) और सतारा (259), सांगली (416), कोल्हापुर (429), औरंगाबाद (208), बीड (671), नांदेड़ (160), उस्मानाबाद (165), परभणी (119), जालना (254), लातूर (338), हिंगोली (61) शामिल हैं। इनके अलावा अमरावती (252), अकोला (265), यवतमाल (93), बुलढाणा (261), वाशिम (280), नागपुर (234), वर्धा (111), चंद्रपुर (58), भंडारा (304), गोंदिया (345), गढ़चिरौली (25) शामिल हैं.

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *