Nasik Accident: तेज रफ्तार बेकाबू कार डिवाइडर से टकराई, शादी से लौट रहे 5 छात्रों की मौत, कई घायल

नासिक के सिन्नर मोहदरी घाट के पास कार अचानक डिवाइडर से जा टकराई. इसके बाद कार डिवाइडर के दूसरी तरफ वाली गाड़ियों से टकरा गई.

Maharashtra News: महाराष्ट्र के नासिक में दर्दनाक हादसा हो गया. दरअसल यहां बेकाबू कार डिवाइडर से टकरा गई. हादसे में 5 छात्रों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए. बताया जा रहा है कि सभी छात्र शादी समारोह से लौट रहे थे. वहां मौजूद लोगों के मुताबिक कार डिवाइड से टकराने के बाद दूसरी तरफ दो गाड़ियों से जा टकराई.

काफी तेज थी कार की रफ्तार
दरअसल, नासिक के सिन्नर मोहदरी घाट के पास कार अचानक डिवाइडर से जा टकराई. इसके बाद कार डिवाइडर के दूसरी तरफ वाली गाड़ियों से टकरा गई. बताया जा है कि गाड़ी की रफ्तार काफी तेज थी, जिसकी वजह से ये हादसा हुआ.

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *