Border Dispute: महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद पर शरद पवार बोले- ‘अगले 24 घंटे में हालात नहीं सुधरते हैं तो…’

Maharashtra Karnataka Border Row: शरद पवार ने कहा कि महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम के कर्नाटक के सीएम से बात करने से कुछ नहीं होने वाला. दोनों राज्यों के सीएम को आगे आकर ठोस निर्णय लेना चाहिए.

Maharashtra Karnataka Border Dispute: कर्नाटक सीमा विवाद पर एनसीपी के अध्यक्ष शरद पवार ने कहा कि महाराष्ट्र की गाड़ी को टारगेट किया जा रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि दशहत का माहौल पैदा किया जा रहा है. एनसीपी प्रमुख ने कहा कि डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के बात करने से कुछ नहीं होने वाला है. उन्होंने दावा किया कि कर्नाटक के चुनाव को देखते हुए इस पूरे प्रकरण में साजिश दिख रहा है, यह आंशका है.

शरद पवार का ये बयान ऐसे समय में आया जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री फडणवीस ने कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई से बात कर बेलगावी के पास हिरेबगवाड़ी में हुई घटनाओं पर नाराजगी व्यक्त की. सीएम बोम्मई ने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी और फडणवीस को आश्वासन दिया कि महाराष्ट्र से आने वाले वाहनों की सुरक्षा होगी.

एनसीपी प्रमुख ने कहा, “अगर अगले 24 घंटे में हालात नहीं सुधरते हैं तो आगे जो कुछ भी होगा उसकी पूरी जिम्मेदारी केंद्र सरकार और कर्नाटक सरकार की होगी. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच में सीमा विवाद कई सालों से है. इसलिए जब भी कभी सीमा विवाद मामले पर वहां कुछ भी घटता है तो मुझे कॉल आता है.”

एक मैसेज पढ़कर शरद पवार ने सुनाया कि सीमा विवाद मामले पर यहां स्थिति गंभीर है. उन्होंने कहा, “कई लोगों ने लेटर और मैसेज मुझे भेजा है. कुछ भी पहल लेकर दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री को आगे आकर इस मामले में कोई ठोस निर्णय लेना चाहिए.”

शरद पवार ने कहा, “राज्य के उपमुख्यमंत्री ने वहां के मुख्यमंत्री से फोन पर बात की लेकिन इससे कुछ होने वाला नहीं है. सीमा पर आने जाने वाले वाहनों को लेकर एक बड़ी परेशानी बनती दिखाई दे रही है. जिस तरह से वहां हमला किया गया और घटना घट रहा है ये बेहद गंभीर है. अगर हालात नहीं सुधरते हैं तो जो कुछ भी होगा, उसकी पूरी जवाबदारी कर्नाटक सरकार और केंद्र सरकार को अपने ऊपर लेनी होगी.”

newtraffictail
Author: newtraffictail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

Live Cricket

POll

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal