ब्राजील के दो स्कूलों में गोलीबारी, 3 की मौत:हमलावर भागते हुए अंदर धुसा और गोलियां बरसाईं, खुद बुलेटप्रूफ जैकेट पहने था

ब्राजील में एक शूटर ने दो स्कूलों में घुसकर गोलीबारी कर दी। हमले में 2 टीचर्स और एक स्टूडेंट की मौत हो गई। 11 लोगों के घायल होने की खबर हैं। CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, हमलावर ने बुलेटप्रूफ जैकेट पहन रखी थी।पुलिस ने कहा- हमला एस्पिरिटो सैंटो स्टेट के आराक्रूज शहर में हुआ। हमलावर की उम्र 16 साल के आस-पास है। वो सेमी-ऑटोमेटिक गन लेकर स्कूल में घुसा और फायरिंग शुरू कर दी। उसने अपनी एक मास्क और मिलिट्री जैसे कपड़े पहन रखे थे। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

घटना का वीडियो सामने आया
एक स्कूल में लगे CCTV कैमरा का फुटेज सामने आया है। इसमें हमलावर दिख रहा है। उसने अजीब से मिलिट्री यूनिफॉर्म जैसे दिखने वाले कपड़े पहने हुए हैं। उसने अपना चेहरा ढ़कने के लिए मास्क लगाया हुआ है। वह गेट पर लगा ताला तोड़ते हुए स्कूल में घुसा। यहां टीचर्स रूम में जाते ही उसने गोलियां चला दीं। इसके बाद वो दूसरे स्कूल में चला जाता है। जहां उसने फायरिंग करते हुए कई लोगों को घायल कर दिया।

पुलिसवाले का बेटा था हमलावर
एक अफसर ने बताया कि हमलावर के पिता पुलिस में हैं। उन्हीं की गन से फायरिंग की गई। उन्होंने कहा- 16 साल के हमलावर के पिता पुलिस सर्विस में हैं। हमलावर के पास दो गन थीं, जो उसके पिता की थीं। इनमें से एक सर्विस गन थी और एक प्राइवेट गन थी। उसने इस हमले को सोच समझकर अंजाम दिया। वो बड़ी आसानी से ताला तोड़कर और गार्ड की नजरों से बचकर अंदर घुस गया।
घायलों को अस्पताल ले जाया गया
एक पुलिस अफसर ने कहा- प्रिमो बिट्टी स्कूल और प्राइआ डी कोकुइराल एजुकेशनल सेंटर में घुसकर एक हमलावर ने अंधाधुंध गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। हमले में 3 लोगों की मौत हो गई। 11 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

3 दिन का शोक घोषित
एस्पिरिटो सैंटो के गवर्नर रेनाटो कासाग्रांडे ने हमले की पुष्टि करते हुए ट्वीट किया। उन्हें कहा- पुलिस ने हमलावर को पकड़ लिया है। उसने कायरतापूर्वक अराक्रुज में दो स्कूलों पर हमला किया। मैं तीन दिन के आधिकारिक शोक की घोषणा करता हूं। इस मामले की जांच हो रही है।

गोलीबारी की वजह पता नहीं
पब्लिक सेफ्टी मिनिस्टर मार्सियो सेलांटे ने कहा- पुलिस को लगता है कि हमलावर अकेला ही था। उसके मोटिव के बारे में किसी को जानकारी नहीं थी। हमले की वजह भी फिलहाल पता नहीं चल सकी है। पुलिस इंवेस्टिगेशन कर रही है।

2019 में हुई थी 8 लोगों की मौत
ब्राजील में स्कूल में शूटिंग की घटनाएं काफी कम होती हैं। लेकिन पिछले कुछ सालों में ऐसी घटनाएं बढ़ गई हैं। ब्राजील में होने वाली अब तक की सबसे खतरनाक शूटिंग 2011 में हुई थी।रियलेंगो के रियो डी जनेरियो में एक हमलावर ने स्कूल में अंधाधुंध गोलीबारी करते हुए 12 स्कूली स्टूडेंट्स की जान ले ली थी। इसके बाद उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। 2019 में साओ पाउलो के सुजानो में एक हाई स्कूल में दो पूर्व छात्रों ने फायरिंग कर दी थी। इसमें 8 लोगों की मौत हो गई थी। दोनों हमलावरों ने बाद में खुद भी गोली मार ली थी।

newtraffictail
Author: newtraffictail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

Live Cricket

POll

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal