महाराष्ट्र में विपक्ष की एकता का मंच बनेगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा, आदित्य ठाकरे होंगे शामिल

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज 5वां दिन है और अब इस यात्रा के जरिए विपक्ष को एकजुट करने की कोशिशें तेज हो गई हैं। शुक्रवार को शिवसेना के नेता आदित्य ठाकरे इसमें हिस्सा लेंगे।

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक जैसे दक्षिण राज्यों से होते हुए महाराष्ट्र पहुंच गई है। सूबे में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज 5वां दिन है और अब इस यात्रा के जरिए विपक्ष को एकजुट करने की कोशिशें तेज हो गई हैं। शुक्रवार को शिवसेना के नेता आदित्य ठाकरे इसमें हिस्सा लेंगे। पहले उद्धव ठाकरे के ही नाम की चर्चा थी, लेकिन उनकी बजाय आदित्य शामिल होंगे। चर्चाएं तो यह भी थीं कि एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार भी यात्रा का हिस्सा होंगे, लेकिन वह तबीयत खराब होने के चलते नहीं आ रहे। यात्रा आज शाम को हिंगोली जिला में प्रवेश करेगी जहां शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट) के नेता आदित्य ठाकरे इसमें हिस्सा लेंगे।

कांग्रेस के अनुसार आदित्य ठाकरे राज्य विधानपरिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे और शिवसेना के विधायक सचिन अहिर के साथ शाम करीब चार बजे पदयात्रा में शामिल होंगे। यात्रा सात सितंबर को तमिलनाडु में कन्याकुमारी से शुरू हुई थी और शुक्रवार को यात्रा का 65वां दिन है। सात नवंबर की रात यात्रा पड़ोसी राज्य तेलंगाना से महाराष्ट्र के नांदेड जिले में देगलूर पहुंची और पांच दिनों से जिले में ही है। यात्रा के दौरान नांदेड के अर्धपुर में पिंपलगांव महादेव के विट्ठलराव देशमुख कार्यालय में रात्रि विश्राम हुआ। यात्रा शुक्रवार सुबह अर्धपुर के नांदेड़-हिंगोली रोड स्थित दाभाड़ से फिर शुरू हुई। दिन के दूसरे पहर में यात्रा चोरम्बा फाटा से शुरू होकर रात में हिंगोली पहुंचेगी।

सुबह छह बजे यात्रा शुरू होने के बाद गांधी का सड़क पर खड़े लोगों ने अभिवादन किया। कांग्रेस नेता ने स्थानीय लोगों से मुलाकात की और रास्ते में उनसे बात की। राहुल गांधी ने गुरुवार को नांदेड में एक रैली को संबोधित किया था। वहां कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता और अभिनेता सुशांत सिंह मौजूद थे। गांधी 18 नवंबर को बुलढाणा जिले के शेगांव में अपनी दूसरी जनसभा को संबोधित करने वाले हैं। कांग्रेस की जन संपर्क पहल भारत जोड़ो यात्रा राज्य में अपने 14 दिनों के प्रवास के दौरान 15 विधानसभा और छह संसदीय क्षेत्रों से होकर गुजरेगी। यह 20 नवंबर को मध्य प्रदेश में प्रवेश करने से पहले पांच जिलों में 382 किलोमीटर की दूरी तय करेगा।

 

newtraffictail
Author: newtraffictail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

Live Cricket

POll

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal