बच्चू कडू मेरे एक काल पर गुवाहाटी गए थे- फडणवीस
महाराष्ट्र में चल रही राजनीतिक गहमागहमी में विधायक बच्चू कडू और विधयाक रवि राणा के बीच में जो पिछले कई दिनों से आरोप-प्रत्यारोप हो रहे हैं और इसी के लिए बच्चू कडू ने रवि राणा से यह भी कहा था कि जो आरोप लगा रहे हैं उसे वह सिद्ध करें अन्यथा हम उनकी उंगलियां को काट देंगे. इन दोनों नेताओं के बीच में समझौता कराने के लिए पिछले कई दिन से महाराष्ट्र के नेता मध्यस्ती कर रहे हैं और एक नेता ने यहां तक कहा कि बच्चू कडू को जल्द ही मंत्री पद भी देने वाले हैं.
आज उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में साफ साफ कहा कि बच्चू कडू ने हमारे साथ किसी भी तरह की सौदेबाजी नहीं की है मेरे एक कॉल पर बच्चू कडू गुवाहाटी गए थे । फडणवीस ने आगे यह भी कहा कि उन्होंने बच्चू कडू को फोन करके कहा था कि हम लोग नए सिरे से सरकार स्थापन करने वाले हैं और हमारी टीम में आप को शामिल करना चाहते हैं । हमारी एक कॉल पर बच्चू कडू गुवाहाटी गए. यह कहकर देवेंद्र फडणवीस ने सारे लगाए गए आरोपों पर पूर्णविराम लगा दिया.