उद्धव ठाकरे का साथ छोड़ने को एक और MLA तैयार? एकनाथ शिंदे गुट के मंत्री का दावा

शिवसेना के बागी गुट के विधायक और फिलहाल शिंदे सरकार में मंत्री संदीपन भुमारे ने एक चौंकाने वाला दावा किया है। इसके मुताबिक उद्धव ठाकरे का एक और विधायक उनका साथ छोड़ने वाला है। मंत्री का दावा है कि इस विधायक ने सीएम शिंदे और उनसे मुलाकात भी की है। गौरतलब है कि एकनाथ शिंदे ने शिवसेना से बगावत करके महाविकास अघाड़ी गठबंधन की सरकार गिरा दी थी। इस दौरान शिवसेना के करीब 50 विधायक शिंदे गुट के साथ चले गए थे।

भुमारे के दावे की चर्चा
शिंदे सरकार में रोजगार गारंटी और हार्टीकल्चर मंत्री भुमारे औरंगाबाद के पैथन में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि एक और विधायक बहुत जल्दी उद्धव ठाकरे का साथ छोड़ देगा। भुमारे मंत्री बनने के बाद पहली बार पैथन पहुंचे थे। हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि उनकी सभा में बहुत ज्यादा भीड़ नहीं थी। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक इस दौरान कई खाली कुर्सियां नजर आ रही थीं। हालांकि इस दौरान इससे ज्यादा चर्चा भुमारे द्वारा किए गए दावे की होती रही।

ठाकरे गुट बोला-पहले अपना ध्यान रखें
वहीं हाल में नेता प्रतिपक्ष बने शिवसेना के एमएलसी अंबादास दान्वे ने कहा भुमारे की सभा में 50 लोग भी नहीं थे। सबसे पहले उन्हें अपना ख्याल रखना चाहिए। औरंगाबाद जिले के पैथन से विधायक हैं। वह पांचवीं बार के विधायक हैं और एमवीए सरकार में भी यही पोर्टफोलियो संभाल रहे थे। भुमारे की इलाके में शुगर फैक्ट्रीज हैं।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *