Vice President Election LIVE: देश के नए उपराष्ट्रपति के निर्वाचन के लिए मतदान चल रहा है। इसमें मुकाबला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ और विपक्ष की संयुक्त उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा के बीच है। आंकड़ों के लिहाज से देखा जाए तो पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल धनखड़ की जीत सुनिश्चित लग रही है। विपक्षी दलों में उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर मतभेद भी सामने आए हैं, क्योंकि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस ने अल्वा के नाम की घोषणा से पहले सहमति नहीं बनाने की कोशिशों का हवाला देते हुए मतदान प्रक्रिया से दूर रहने की घोषणा की है। अस्सी वर्षीय अल्वा कांग्रेस की वरिष्ठ नेता हैं और वह राजस्थान के राज्यपाल के रूप में भी काम कर चुकी हैं। धनखड़ 71 वर्ष के हैं और वह राजस्थान के प्रभावशाली जाट समुदाय से ताल्लुक रखते हैं
Vice President Election LIVE: राहुल गांधी ने किया मतदान
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए संसद में वोट डाला।
सोनिया गांधी ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए वोट डाला
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए संसद में वोट डाला।
पूर्व लोकसभा अध्यक्ष जी.एस. ढिल्लों की जयंती पर ओम बिरला ने दी श्रद्धांजलि
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी और अन्य सांसदों ने आज पूर्व लोकसभा अध्यक्ष जी.एस. ढिल्लों को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की।






