आज कुनकुरी के गांवों में CM की चौपाल:भेंट-मुलाकात के लिए रायपुर से रवाना हुए भूपेश बघेल, पगुराबहार होगा पहला ठिकाना

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली से लौटने के बाद फिर से विधानसभा क्षेत्रों के दौरे पर निकल गए हैं। शनिवार को उनका हेलिकॉप्टर जशपुर जिले के कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र के लिए उड़ा है। मुख्यमंत्री यहां के तीन गांवों में सरकारी योजनाओं की स्थिति देखेंगे। लोगों से मुलाकात कर उनकी मांग और समस्याएं सुनेंगे।

अधिकारियों ने बताया है, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का हेलीकॉप्टर सबसे पहले जशपुर जिले के कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पगुराबहार (पमशाला) में उतरेगा। मुख्यमंत्री पमशाला में लोगों से भेंट-मुलाकात करने के बाद पतराटोली जाएंगे और वहां भी से आम जनता से भेंट-मुलाकात करेंगे। उसके बाद कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र के ही सलियाटोली में उनकी चौपाल लगेगी। यहां आम लोगों से भेंट-मुलाकात के बाद शाम छह बजे वे कुनकुरी पहुंचेंगे। कुनकुरी में भी शाम 7 बजे से रात 9बजे तक विभिन्न सामाजिक, व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों से भेंट करेंगे। मुख्यमंत्री कुनकुरी में ही रात्रि विश्राम करेंगे। मुख्यमंत्री रविवार सुबह अधिकारियों की बैठक लेकर कामकाज की समीक्षा करेंगे। उसके बाद स्थानीय पत्रकारों के साथ चर्चा भी होगी।

कल जशपुर विधानसभा में रहेंगे

रायपुर हेलीपैड पर पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बताया, पिछले दिनों जशपुर के केवल पत्थलगांव विधानसभा में जाना हो पाया था। इस बार कुनकुरी और जशपुर विधानसभा में जाना होगा। 27 जून को केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में कांग्रेस का सत्याग्रह है। उसमें शामिल होने पाटन विधानसभा में रहुंगा। उसके बाद कोरिया जिले के विधानसभा क्षेत्रों का दौरा होगा।

अब तक 20 विधानसभा में जा चुके

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश भर के दौरे की शुरुआत 4 मई से की है। इसमें अब तक वे 11 जिलों में 20 विधानसभा क्षेत्रों में जा चुके हैं। इनमें सरगुजा संभाग की सामरी, रामानुजगंज, प्रतापपुर, भटगांव, प्रेमनगर, लुंड्रा, सीतापुर विधानसभा शामिल है। वहीं बस्तर संभाग की कोंटा, बीजापुर, नारायणपुर, दंतेवाडा, चित्रकूट, जगदलपुर, बस्तर, कोंडागांव, केशकाल, भानुप्रतापपुर, अंतागढ़, कांकेर और पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्रों का दौरा भी हो चुका है।

newtraffictail
Author: newtraffictail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

Live Cricket

POll

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal