कोलकाता में इतिहास रचा गया: लियोनेल मेसी की 70 फीट की मेसी प्रतिमा का अनावरण

फुटबॉल जगत के महान खिलाड़ी लियोनेल मेसी आज कोलकाता पहुंचे। उनका यह दौरा खास इसलिए है क्योंकि कोलकाता के लेक टाउन, साउथ दमदम स्थित श्री भूमि स्पोर्टिंग क्लब में उनकी 70 फीट ऊंची लोहे की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है, जिसे विश्व की सबसे ऊंची लियोनेल मेसी प्रतिमा बताया जा रहा है।

विश्व कप ट्रॉफी थामे हुए मेसी की यह शानदार प्रतिमा महज 40 दिनों में तैयार की गई है। क्लब की ओर से बताया गया है कि इस प्रतिमा का वर्चुअल उद्घाटन स्वयं लियोनेल मेसी करेंगे। इसके लिए ही वे 13 दिसंबर को कोलकाता आए हैं। उनके आगमन के दौरान इस प्रतिमा का औपचारिक रूप से जनता के लिए अनावरण किया जाएगा।

कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में उस वक्त भावनाओं का सैलाब उमड़ पड़ा, जब फुटबॉल स्टार लियोनेल मेसी ने प्रशंसकों की ओर हाथ हिलाकर अभिवादन किया। जैसे ही फैंस को अपने पसंदीदा खिलाड़ी की पहली झलक मिली, कई लोग खुशी से झूम उठे और भावुक हो गए।

स्टेडियम में मौजूद हजारों प्रशंसकों के बीच उत्साह और जुनून का माहौल देखने को मिला। मेसी की मौजूदगी ने पूरे परिसर को ऊर्जा से भर दिया, जहां खुशी, रोमांच और गर्व की भावनाएं एक साथ नजर आईं। यह पल फैंस के लिए जिंदगी भर याद रहने वाला बन गया।

यह आयोजन न केवल फुटबॉल प्रेमियों बल्कि खेल और सिनेमा जगत के प्रशंसकों के लिए भी एक ऐतिहासिक और यादगार पल बन गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *