अमेरिकी व्यवसायी और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे, डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ने आज आगरा स्थित विश्व प्रसिद्ध ताजमहल का भ्रमण किया। उनके आगमन को लेकर पर्यटन पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की।
डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ने ताजमहल की भव्यता और ऐतिहासिक महत्व की सराहना की। वे स्मारक परिसर में करीब एक घंटे तक रुके और इसकी वास्तुकला तथा सुंदरता को नजदीक से देखा। बताया जा रहा है कि उन्होंने इस यात्रा को निजी दौरा बताया है।
पर्यटकों और स्थानीय लोगों में उनके आगमन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। ताजमहल प्रशासन ने उनके लिए एक विशेष मार्गदर्शन दल भी उपलब्ध कराया।
ट्रंप जूनियर के इस दौरे को भारत-अमेरिका लोगों के बीच सांस्कृतिक जुड़ाव के रूप में भी देखा जा रहा है।






