हमारी पार्टी से कौन जाएगा, यह हम तय करेंगे: ऑपरेशन सिंदूर के प्रतिनिधिमंडल पर ममता बनर्जी
पाकिस्तान की करतूत को बेनकाब करने के लिए सरकार की तरफ से विभिन्न देशों में भेजे जाने ऑल पार्टी डेलिगेशन को लेकर एक नया विवाद शुरू हो गया है। सरकार ने इस दल में तृणमूल कांग्रेस के सांसद और पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान को भी शामिल किया था। हालांकि इस बीच खबर आई कि टीएमसी उन्हें भेजने के लिए तैयार नहीं और इस कारण से पठान ने भी इस टीम के साथ जाने से इनकार कर दिया। तृणमूल कांग्रेस के इस कदम पर कई सवाल उठ रहे हैं। हालांकि अब इस मामले पर पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी ने बड़ा बयान दिया है। ममता ने साफ किया कि उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) इस मामले में पूरी तरह से केंद्र सरकार के साथ खड़ी है, लेकिन इस प्रतिनिधिमंडल में कौन जाएगा यह फैसला उनकी पार्टी करेगी, ना कि बीजेपी।
ममता बनर्जी ने कहा हमारी पार्टी केंद्र सरकार के साथ हैं। अगर कोई डेलिगेशन जा रहा है तो वह एक अच्छा कदम है। लेकिन उसमें हमारी पार्टी से कौन जाएगा, यह हम तय करेंगे। यह बीजेपी नहीं तय कर सकती।