नेपाल के एक छात्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में छात्र स्कूल के फंक्शन में भाषण दे रहा है। उसकी आवाज में जोश है, बातों में दम है और सुनने वाले पूरी तरह खामोश है। छात्र ने देश को मां बताते हुए नेपाल को विकास के रास्ते पर ले जाने की अपील की और नेताओं की जमकर आलोचना भी की है।
मंच पर खड़े होकर छात्र कह रहा है कि आज मैं यहां खड़ा हूं एक नए नेपाल के निर्माण का सपना लेकर मेरे भीतर आशा और जुनून की आग जल रही है। लेकिन मेरा दिल भरी है क्योंकि यह सपना फिसलता हुआ प्रतीत होता है। होली वाले इंग्लिश सेकेंडरी स्कूल आपका हमारे 24वे वार्षिक कार्यक्रम में खुले हाथों से स्वागत करता है। नेपाल हमारी मां है, इस देश ने हमें जन्म दिया हमारा पालन पोषण किया लेकिन बदले में उसने क्या मांगा? हमारी जिम्मेदारी, इमानदारी, हमारी कड़ी मेहनत हमारा योगदान, लेकिन हम क्या कर रहे हैं। लड़के ने आगे कहां हम बेरोजगारी की जनजीरो में जकड़े हुए हैं, अवसरों की सीमाओं को देख रहे हैं, हम राजनीतिक दलों के स्वार्थी खेलों में फंस गए हैं। भ्रष्टाचार ने एक ऐसा जाल बिछा दिया है जो हमारे भविष्य की रोशनी को बुझा रहा है। युवाओं उठो यदि आप अपनी आवाज नहीं उठाएंगे तो कौन उठायेगा, यदि आप हमारी आवाज की प्रशंसा नहीं करेंगे तो कौन करेगा, हम वह आज है जो अंधकार को जलाकर राख कर देंगे, हम वह तूफान है जो अन्य को मिटा देंगे और समृद्धि लायेंगे। हमारे पूर्वजों ने हमें यह राष्ट्र देने के लिए अपना खून बहाया। हम इसे बेच नहीं सके। हम इसे खो नहीं सकते। हम वह आज है जो हर निराशा को जलाकर राख कर देंगे।






