महाराष्ट्र के बीड में सरपंच हत्याकांड मामले में एनसीपी अजीत पवार गुट के विधायक और मंत्री धनंजय मुंडे ने इस्तीफा सौंप दिया है। महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने मुंडे से इस्तीफा मांगा था। मुंडे महाराष्ट्र सरकार में खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री थे बता दे की बीड़ जिले में स्थित मस्साजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की पिछले साल दिसंबर में बड़ी निर्माता से हत्या कर दी गई थी। हत्या से जुड़ी तस्वीरें अब सामने आई है। इसमें आरोपी लाठी डंडों से सरपंच को पीटते दिख रहे हैं। इसके बाद उन्होंने सरपंच के कपड़े उतारे उन पर पेशाब की। यह सभी वीडियो आरोपियों ने अपने फोन से रिकॉर्ड किए थे। संतोष देशमुख हत्याकांड की जांच कर ही महाराष्ट्र पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम ने 1 मार्च को मामले में चार्जशीट दाखिल की थी। चार्जशीट का एक हिस्सा 3 मार्च को मीडिया में वायरल हो गया। जिसमें वाल्मीक कराड के साथियों द्वारा संतोष देशमुख की हत्या करने की तस्वीर सामने आई। मुख्य आरोपी वाल्मीक कराड एनसीपी नेता और मंत्री धनंजय मुंडे का खास आदमी बोला जाता है। तस्वीरों के मीडिया में आने से के बाद फडणवीस ने अजित पवार, प्रफुल्ल पटेल, एनसीपी महाराष्ट्र प्रमुख सुनील तटकरे के साथ बैठक की। इसके बाद यह फैसला लिया गया कि मुंडे को इस्तीफा मांगा जाए। इस बैठक के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंडे को मंत्री पद से इस्तीफा देने को कहा उसके बाद आज धनंजय मुंडे ने अपना इस्तीफा फडणवीस को अपने PA के हाथों भिजवा दिया।






